2 Kings 17:11 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur aeese unche sthanon men un jatiyon kee nai jinako yahova ne unake samhane se nikal diya tha, dhoop jalaya, aur yahova ko krodha dilane ke yogy bure kam kiae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस्राएलियों ने पूजा के उन सभी स्थानों पर सुगन्धि जलाई। उन्होंने ये सभी कार्य उन राष्ट्रों की तरह किया जिन्हें यहोवा ने उनके सामने देश छोड़ने को विवश किया था। इस्राएलियों ने वे काम किये जिन्होंने यहोवा को क्रोधित किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वहां वे उन जातियों के समान, जिन्हें प्रभु ने उनके सम्मुख से खदेड़ दिया था, पहाड़ी शिखर की वेदियों पर सुगन्धित धूप-द्रव्य जलाया करते थे। उन्होंने दुष्कर्म किए, और प्रभु के क्रोध को भड़काया।
Hindi Bible HHBD
और ऐसे ऊंचे स्थानों में उन जातियों की नाई जिनको यहोवा ने उनके साम्हने से निकाल दिया था, धूप जलाया, और यहोवा को क्रोध दिलाने के योग्य बुरे काम किए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
ऐसे ऊँचे स्थानों में उन जातियों के समान जिनको यहोवा ने उनके सामने से निकाल दिया था, धूप जलाया और यहोवा को क्रोध दिलाने के योग्य बुरे काम किए,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वे सारे पूजा स्थलों पर धूप जलाते थे, उन्हीं जनताओं के समान, जिन्हें याहवेह ने उनके सामने से हटाकर अलग किया था. इस्राएली प्रजा दुष्टता से भरे कामों में लगी रही, जिससे याहवेह का गुस्सा भड़क उठता था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
ऐसे ऊँचे स्थानों में उन जातियों के समान जिनको यहोवा ने उनके सामने से निकाल दिया था, धूप जलाया #, और यहोवा को क्रोध दिलाने के योग्य बुरे काम किए,