2 Kings 17:25 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab ve vahan pahile paahile rahane lage, tab yahova ka bhy n manate the, is karan yahova ne unake beech sinh bheje, jo unako mar dalane lage.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब ये लोग शोमरोन में रहने लगे तो इन्होंने यहोवा का सम्मान नहीं किया। इसलिये यहोवा ने सिंहों को इन पर आक्रमण के लिये भेजा। इन सिंहों ने उनके कुछ लोगों को मार डाला।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अपने निवास के आरम्भिक दिनों में वे प्रभु की आराधना नहीं करते थे। अत: प्रभु ने उनकी बस्तियों में सिंहों को भेजा, जिन्होंने उनके कुछ लोगों को मार डाला।
Hindi Bible HHBD
जब वे वहां पहिले पहिले रहने लगे, तब यहोवा का भय न मानते थे, इस कारण यहोवा ने उनके बीच सिंह भेजे, जो उनको मार डालने लगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब वे वहाँ पहले पहल रहने लगे, तब यहोवा का भय न मानते थे, इस कारण यहोवा ने उनके बीच सिंह भेजे जो उनको मार डालने लगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उनके वहां रहने के शुरुआती सालों में उनके मन में याहवेह के प्रति भय था ही नहीं. तब याहवेह ने उनके बीच शेर भेज दिए, जिन्होंने उनमें से कुछ को अपना कौर बना लिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब वे वहाँ पहले-पहले रहने लगे, तब यहोवा का भय न मानते थे, इस कारण यहोवा ने उनके बीच सिंह भेजे, जो उनको मार डालने लगे।