2 Kings 17:28 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab jo yajak shaemaron se nikale gaae the, un men se aek jakar betel men rahane laga, aur unako sikhane laga ki yahova ka bhy kis reeti se manana chahiye.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिये अश्शूरियों द्वारा शोमरोन से लाये हुए याजकों में से एक बेतेल में रहने आया। उस याजक ने लोगों को सिखाया कि उन्हें यहोवा का सम्मान कैसे करना चाहिये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: एक पुरोहित, जिसको वे सामरी नगर से बन्‍दी बनाकर ले गए थे, बेत-एल नगर में गया और वहां रहने लगा। वह लोगों को सिखाता था कि उन्‍हें किस प्रकार प्रभु की आराधना करनी चाहिए।
Hindi Bible HHBD
तब जो याजक शोमरोन से निकाले गए थे, उन में से एक जाकर बेतेल में रहने लगा, और उनको सिखाने लगा कि यहोवा का भय किस रीति से मानना चाहिये।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब जो याजक शोमरोन से निकाले गए थे, उनमें से एक जाकर बेतेल में रहने लगा, और उनको सिखाने लगा कि यहोवा का भय किस रीति से मानना चाहिये।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब शमरिया से निकले पुरोहितों में से एक पुरोहित बेथेल नगर में आकर निवास करने लगा, जो उन्हें याहवेह के प्रति भय रखने के विषय में शिक्षा देता था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब जो याजक सामरिया से निकाले गए थे, उनमें से एक जाकर बेतेल में रहने लगा, और उनको सिखाने लगा कि यहोवा का भय किस रीति से मानना चाहिये।