2 Kings 17:32 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yon ve yahava ka bhy manate to the, parantu sab prakar ke logon men se unche sthanon ke yajak bhee tthara dete the, jo unche sthanon ke bhvanon men unake liye baali karate the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु उन लोगों ने यहोवा की भी उपासना की। उन्होंने अपने लोगों में से उच्च स्थानों के लिये याजक चुने। ये याजक उन पूजा के स्थानों पर लोगों के लिये बलि चढ़ाते थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ये जातियां प्रभु की भी आराधना करती थीं। उन्होंने अनेक वर्ग के पुरुषों को पहाड़ी शिखर के वेदियों के पुरोहित नियुक्त किए थे, जो उनके लिए आराधना-गृहों में बलि चढ़ाते थे।
Hindi Bible HHBD
यों वे यहावा का भय मानते तो थे, परन्तु सब प्रकार के लोगों में से ऊंचे स्थानों के याजक भी ठहरा देते थे, जो ऊंचे स्थानों के भवनों में उनके लिये बलि करते थे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यों वे यहोवा का भय मानते तो थे, परन्तु सब प्रकार के लोगों में से ऊँचे स्थानों के याजक भी ठहरा देते थे, जो ऊँचे स्थानों के भवनों में उनके लिये बलि करते थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हां, उन्होंने भय के कारण याहवेह के लिए सभी प्रकार के लोगों में से पुरोहित भी चुन लिए. ये पुरोहित उनके लिए पूजा की जगहों पर बलि चढ़ाया करते थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अतः वे यहोवा का भय मानते तो थे, परन्तु सब प्रकार के लोगों में से ऊँचे स्थानों के याजक भी ठहरा देते थे, जो ऊँचे स्थानों के भवनों में उनके लिये बलि करते थे।