2 Kings 17:35 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
n to upanee vidhaiyon aur niyamon par aur n us yyavastha aur agyaa ke anusar chalate haai, jo yahova ne yakoob kee santan ko dee thee, jisaka nam us ne israaael rakha tha. un se yahova ne bacha bandhakar unhen yah agyaa dee thee, ki tum paraye devataon ka bhy n manana aur n unhen dandvat karana aur n unakee upasana karana aur n unako bali chaddhana.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा ने इस्राएल के लोगों के साथ एक वाचा की थी। यहोवा ने उन्हें आदेश दिया, “तुम्हें अन्य देवताओं का सम्मान नहीं करना चाहिये। तुम्हें उनकी पूजा या सेवा नहीं करनी चाहिये या उन्हें बलि भेंट नहीं करनी चाहिये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु ने याकूब के वंशजों के साथ यह विधान स्थापित किया था और उनको यह आज्ञा दी थी, ‘तुम अन्य देवताओं की पूजा मत करना। तुम झुककर उनकी वन्दना मत करना। उनकी सेवा मत करना, और न उनके लिए बलि चढ़ाना।
Hindi Bible HHBD
न तो उपनी विधियों और नियमों पर और न उस रयवस्था और आज्ञा के अनुसार चलते हैं, जो यहोवा ने याकूब की सन्तान को दी थी, जिसका नाम उस ने इस्राएल रखा था। उन से यहोवा ने बाचा बान्धकर उन्हें यह आज्ञा दी थी, कि तुम पाराये देवताओं का भय न मानना और न उन्हें दणडवत करना और न उनकी उपासना करना और न उनको बलि चढ़ाना।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उनसे यहोवा ने वाचा बाँधकर उन्हें यह आज्ञा दी थी, “तुम पराये देवताओं का भय न मानना और न उन्हें दण्डवत् करना और न उनकी उपासना करना और न उनको बलि चढ़ाना।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जिनके साथ याहवेह ने वाचा स्थापित की थी, और उन्हें यह आदेश दिया था: “पराए देवताओं से डरने की कोई ज़रूरत नहीं है और न ही आवश्यकता है उनके सामने झुकने की, न उन्हें बलि चढ़ाने की, और न उनकी सेवा-उपासना करने की.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उनसे यहोवा ने वाचा बाँधकर उन्हें यह आज्ञा दी थी, “तुम पराए देवताओं का भय न मानना और न उन्हें दण्डवत् करना और न उनकी उपासना करना और न उनको बलि चढ़ाना।