2 Kings 17:37 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur us ne jo jo vidhaiyan aur niyam aur jo yyavastha aur agyaaaen tumhare liye likhee, unhen tum sada chaukasee se manate raho aur paraye devataon ka bhy n manana.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम्हें उसके उन नियमों, विधियों, उपदेशों और आदेशों का पालन करना चाहिये जिन्हें उसने तुम्हारे लिये लिखा। तुम्हें इनका पालन सदैव करना चाहिये। तुम्हें अन्य देवताओं का सम्मान नहीं करना चाहिये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो संविधियां, न्याय-सिद्धान्त, व्यवस्था और आज्ञाएं उसने तुम्हारे लिए लिखी हैं, उनका पालन करने में सदा तत्पर रहना। तुम अन्य देवताओं की पूजा कदापि मत करना।
Hindi Bible HHBD
और उस ने जो जो विधियां और नियम और जो रयवस्था और आज्ञाएं तुम्हारे लिये लिखीं, उन्हें तुम सदा चौकसी से मानते रहो; और पराये देवताओं का भय न मानना।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उसने जो जो विधियाँ और नियम और जो व्यवस्था और आज्ञाएँ तुम्हारे लिये लिखीं, उन्हें तुम सदा चौकसी से मानते रहो; और पराये देवताओं का भय न मानना।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके अलावा जो विधियां, नियम, व्यवस्था और आदेश उन्होंने तुम्हारे लिए लिखवा दिए हैं, उन्हें तुम हमेशा पालन करते रहो. साथ ही, यह ज़रूरी नहीं कि तुम पराए देवताओं से डरो.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उसने जो-जो विधियाँ और नियम और जो व्यवस्था और आज्ञाएँ तुम्हारे लिये लिखीं, उन्हें तुम सदा चौकसी से मानते रहो; और पराए देवताओं का भय न मानना।