2 Kings 17:4 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
parantu ashshoor ke raja ne hosho ko rajadraeh kee goshttee karanevala jan liya, kyonaki us ne so nam misra ke raja ke pas doot bheje, aur ashshoor ke raja ke pas saaliyana bhentt bhejanee chhod dee is karan ashshoor ke raja ne usako band kiya, aur bedee dalakar bandeegrah men dal diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु बाद में अश्शूर के राजा को पता चला कि होशे ने उसके विरुद्ध षडयन्त्र रचा है। होशे ने मिस्र के राजा के पास सहायता माँगने के लिये राजदूत भेजे। मिस्र के राजा का नाम “सो” था। उस वर्ष होशे ने अश्शूर के राजा को अधीनस्थ कर उसी प्रकार नहीं भेजा जैसे वह हर वर्ष भेजता था। अतः अश्शूर के राजा ने होशे को बन्दी बनाया और उसे जेल में डाल दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
एक बार राजा होशे ने मिस्र देश के राजा सेवे को दूत भेजे। इसके अतिरिक्त, जो कर वह प्रति वर्ष असीरिया देश के राजा को देता था, उसको उसने बन्द कर दिया। असीरिया देश के राजा को होशे के इस विश्वासघात का पता लगा। असीरिया देश के राजा ने उसको बन्दी बना लिया, और उसको बन्दी-गृह में डाल दिया।
Hindi Bible HHBD
परन्तु अश्शूर के राजा ने होशे को राजद्रोह की गोष्ठी करनेवाला जान लिया, क्योंकि उस ने "सो" नाम मिस्र के राजा के पास दूत भेजे, और अश्शूर के राजा के पास सालियाना भेंट भेजनी छोड़ दी; इस कारण अश्शूर के राजा ने उसको बन्द किया, और बेड़ी डालकर बन्दीगृह में डाल दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु अश्शूर के राजा ने होशे के राजद्रोह की गोष्ठी को जान लिया, क्योंकि उसने सो नामक मिस्र के राजा के पास दूत भेजे थे, और अश्शूर के राजा के पास वार्षिक भेंट भेजनी छोड़ दी; इस कारण अश्शूर के राजा ने उसको बन्दी बनाया, और बेड़ी डालकर बन्दीगृह में डाल दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मगर अश्शूर के राजा को होशिया के एक षड़्यंत्र के विषय में मालूम हो गया. होशिया ने मिस्र देश के राजा सोअ से संपर्क के लिए अपने दूत भेजे थे, और उसने अपने ठहराए गए कर का भुगतान भी नहीं किया था, जैसा वह हर साल किया करता था. तब अश्शूर के राजा ने उसे बंदी बनाकर बंदीगृह में डाल दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु अश्शूर के राजा ने होशे के राजद्रोह की गोष्ठी को जान लिया, क्योंकि उसने सो नामक मिस्र के राजा के पास दूत भेजे थे और अश्शूर के राजा के पास वार्षिक भेंट भेजनी छोड़ दी; इस कारण अश्शूर के राजा ने उसको बन्दी बनाया, और बेड़ी डालकर बन्दीगृह में डाल दिया।