2 Kings 17:41 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
ataaev ve jaatiyan yahova ka bhy manatee to thee, parantu apanee khudee hui mooraton kee upasana bhee karatee rahee, aur jaaise ve karate the vaaise hee unake bette pote bhee aj ke din tak karate haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिये अब तो वे अन्य राष्ट्र यहोवा का सम्मान करते हैं, किन्तु वे अपनी देवमूर्तियों की भी सेवा करते हैं। उनके पुत्र—पौत्र वही करते हैं, जो उनके पूर्वज करते थे। वे आज तक वही काम करते हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ये जातियां एक ओर तो प्रभु की आराधना करती थीं, और दूसरी ओर अपने राष्ट्रीय देवताओं की मूर्तियों की पूजा भी। ऐसा ही उनकी सन्तान भी करती रही। पीढ़ी से पीढ़ी यह होता रहा। जैसा उनके पूर्वजों ने किया था वैसा ही आज भी उनके वंशज करते हैं।
Hindi Bible HHBD
अतएव वे जातियां यहोवा का भय मानती तो थीं, परन्तु अपनी खुदी हुई मूरतों की उपासना भी करती रहीं, और जैसे वे करते थे वैसे ही उनके बेटे पोते भी आज के दिन तक करते हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अतएव वे जातियाँ यहोवा का भय मानती तो थीं, परन्तु अपनी खुदी हुई मूरतों की उपासना भी करती रहीं, और जैसे वे करते थे वैसे ही उनके बेटे पोते भी आज के दिन तक करते हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इन जातियों ने याहवेह का भय तो माना, मगर साथ ही वे अपनी गढ़ी हुई मूर्तियों की उपासना भी करते रहे. उनकी संतान भी यही करती रही. और उनके बाद उनकी संतान भी, जैसा जैसा उन्होंने अपने पिता को करते देखा, उन्होंने आज तक उसी के जैसा किया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अतएव वे जातियाँ यहोवा का भय मानती तो थीं, परन्तु अपनी खुदी हुई मूरतों की उपासना भी करती रहीं, और जैसे वे करते थे वैसे ही उनके बेटे पोते भी आज के दिन तक करते हैं।