2 Kings 17:7 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
isaka yah karan haai, ki yadhyapi israaaeliyon ka parameshvar yahova unako misra ke raja firaun ke hath se chhudakar misra desh se nikal laya tha, taubhee unhon ne usake viruddh pap kiya, aur paraye devataon ka bhy mana.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
ये घटनायें घटीं क्योंकि इस्राएलियों ने अपने परमेश्वर यहोवा के विरुद्ध पाप किये थे। यहोवा इस्राएलियों को मिस्र से बाहर लाया। यहोवा ने उन्हें राजा फ़िरौन के चंगुल से बाहर निकाला। किन्तु इस्राएलियों ने अन्य देवताओं को पूजना आरम्भ किया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस पतन का कारण यह है: इस्राएलियों ने अपने प्रभु परमेश्वर के विरुद्ध पाप किया था। प्रभु ने उन्हें मिस्र देश के राजा फरओ के पंजे से निकाला था। किन्तु इस्राएली अन्य देवताओं की पूजा-आराधना करने लगे थे।
Hindi Bible HHBD
इसका यह कारण है, कि यद्यपि इस्राएलियों का परमेश्वर यहोवा उनको मिस्र के राजा फ़िरौन के हाथ से छुड़ाकर मिस्र देश से निकाल लाया था, तौभी उन्हों ने उसके विरूद्ध पाप किया, और पराये देवताओं का भय माना।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसका कारण यह है कि यद्यपि इस्राएलियों का परमेश्वर यहोवा उनको मिस्र के राजा फ़िरौन के हाथ से छुड़ाकर मिस्र देश से निकाल लाया था, तौभी उन्होंने उसके विरुद्ध पाप किया, और पराये देवताओं का भय माना,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह सब इसलिये हुआ कि इस्राएल वंशजों ने याहवेह, अपने परमेश्वर के विरुद्ध पाप किया; उस परमेश्वर के विरुद्ध, जिन्होंने उन्हें मिस्र के राजा फ़रोह की बंधुआई से मुक्त कराया था. उनमें पराए देवताओं के लिए भय आ गया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसका यह कारण है, कि यद्यपि इस्राएलियों का परमेश्वर यहोवा उनको मिस्र के राजा फ़िरौन के हाथ से छुड़ाकर मिस्र देश से निकाल लाया था, तो भी उन्होंने उसके विरुद्ध पाप किया #, और पराए देवताओं का भय माना,