2 Kings 17:9 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur israaaeliyon ne kapatt karake apane parameshvar yahova ke viruddh anuchit kam kia, arthat paharuon ke gummatt se lekar gaddhvale nagar tak apanee saree bastaiyon men unche sthan bana liae
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस्राएलियों ने गुप्त रूप से अपने यहोवा परमेश्वर के विरुद्ध काम किया। जिसे उन्हें नहीं करना चाहिये था। इस्राएलियों ने अपने सबसे छोटे नगर से लेकर सबसे बड़े नगर तक, अपने सभी नगरों में उच्च स्थान बनाये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस्राएल प्रदेश के राजाओं ने तथा प्रजा ने अपने प्रभु परमेश्वर के विरुद्ध चुपचाप ऐसे कार्य किए, जो सर्वथा अनुचित थे। उन्होंने प्रत्येक नगर में, मीनार वाले नगरों से लेकर किला-बन्द नगरों तक, अपने लिए पहाड़ी शिखरों पर वेदियों का निर्माण किया था।
Hindi Bible HHBD
और इस्राएलियों ने कपठ करके अपने परमेश्वर यहोवा के विरूद्ध अनुचित काम किए, अर्थात पहरूओं के गुम्मट से लेकर गढ़वाले नगर तक अपनी सारी बस्तियों में ऊंचे स्थान बना लिए;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस्राएलियों ने कपट करके अपने परमेश्वर यहोवा के विरुद्ध अनुचित काम किए, अर्थात् पहरुओं के गुम्मट से लेकर गढ़वाले नगर तक अपनी सारी बस्तियों में ऊँचे स्थान बना लिए;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस्राएल के लोग याहवेह, उनके परमेश्वर के विरुद्ध गुप्त रूप से वह सब करते रहे, जो गलत था. उन्होंने अपने सारे नगरों में पहरेदारों के खंभों से लेकर गढ़नगर तक पूजा की जगहों को बनवाया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस्राएलियों ने कपट करके अपने परमेश्वर यहोवा के विरुद्ध अनुचित काम किए, अर्थात् पहरुओं के गुम्मट से लेकर गढ़वाले नगर तक अपनी सारी बस्तियों में ऊँचे स्थान बना लिए;