2 Kings 18:14 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab yahooda ke raja hijaakiyyah ne ashshoor ke raja ke pas lakeesh ko kahala bheja, ki mujh se aparadha hua, mere pas se lautt ja aur jo bhr too mujh par dalega usako maain uttaunga. to ashshoor ke raj ne yahooda ke raja hijaakiyyah ke liye teen sau kikkar chandee aur tees kikkar lona tthara diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब यहूदा के राजा हिजकिय्याह ने अश्शूर के राजा को लाकीश में एक सन्देश भेजा। हिजकिय्याह ने कहा, “मैंने बुरा किया है। मुझे शान्ति से रहने दो। तब मैं तुम्हें वह भुगतान करूँगा जो कुछ तुम चाहोगे।” तब अश्शूर के राजा ने यहूदा के राजा हिजकिय्याह से ग्यारह टन चाँदी और एक टन सोना से अधिक मांगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यहूदा प्रदेश के राजा हिजकियाह ने असीरिया देश के राजा के पास लाकीश नगर में यह सन्देश भेजा: ‘मुझसे अपराध हुआ। कृपया मेरे देश से लौट जाइए। जो भी अर्थ-भार आप मुझ पर डालेंगे, मैं उसको वहन करूंगा।’ अत: असीरिया के राजा ने यहूदा प्रदेश के राजा से दण्ड के रूप में दस हजार किलो चांदी और एक हजार किलो सोना मांगा।
Hindi Bible HHBD
तब यहूदा के राजा हिजकिरयाह ने अश्शूर के राजा के पास लाकीश को कहला भेजा, कि मुझ से अपराध हुआ, मेरे पास से लौट जा; और जो भर तू मुझ पर डालेगा उसको मैं उठाऊंगा। तो अश्शूर के राज ने यहूदा के राजा हिजकिरयाह के लिये तीन सौ किक्कार चान्दी और तीस किक्कार लोना ठहरा दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब यहूदा के राजा हिजकिय्याह ने अश्शूर के राजा के पास लाकीश को कहला भेजा, “मुझ से अपराध हुआ; मेरे पास से लौट जा, और जो भार तू मुझ पर डालेगा उसको मैं उठाऊँगा।” तो अश्शूर के राजा ने यहूदा के राजा हिजकिय्याह के लिये तीन सौ किक्कार चाँदी और तीस किक्कार सोना ठहरा दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यहूदिया के राजा हिज़किय्याह ने लाकीश नगर में अश्शूर के राजा को यह संदेश भेजा, “मुझसे गलती हुई है. अपनी सेना यहां से हटा लीजिए. आप मुझ पर जो भी आर्थिक दंड देंगे मैं उसे पूरा करूंगा!” तब अश्शूर के राजा ने यहूदिया के राजा हिज़किय्याह से दस टन चांदी और एक टन सोने का दंड तय कर दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब यहूदा के राजा हिजकिय्याह ने अश्शूर के राजा के पास लाकीश को सन्देश भेजा, “मुझसे अपराध हुआ, मेरे पास से लौट जा; और जो भार तू मुझ पर डालेगा उसको मैं उठाऊँगा।” तो अश्शूर के राजा ने यहूदा के राजा हिजकिय्याह के लिये तीन सौ किक्कार चाँदी और तीस किक्कार सोना ठहरा दिया।