2 Kings 18:16 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
us samay hijaakiyyah ne yahova ke mandair ke kivadon se aur un khmbhon se bhee jin par yahooda ke raja hijaakiyyah ne sona maddha tha, sone ko chheelakar ashshoor ke raja ko de diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उस समय हिजकिय्याह ने उस सोने को उतार लिया जो यहोवा के मन्दिर के दरवाजों और चौखटों पर मढ़ा गया था। राजा हिजकिय्याह ने इन दरवाजों और चौखटों पर सोना मढ़वाया था। हिजकिय्याह ने यह सोना अश्शूर के राजा को दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो सोने की परतें उसने प्रभु-मन्‍दिर के दरवाजों और स्‍तम्‍भों पर मढ़ी थीं, उनको उसने खुरचकर निकाल लिया, और असीरिया के राजा को भेज दिया।
Hindi Bible HHBD
उस समय हिजकिरयाह ने यहोवा के मन्दिर के किवाड़ों से और उन खम्भों से भी जिन पर यहूदा के राजा हिजकिरयाह ने सोना मढ़ा था, सोने को छीलकर अश्शूर के राजा को दे दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उस समय हिजकिय्याह ने यहोवा के मन्दिर के दरवाजों से और उन खम्भों से भी जिन पर यहूदा के राजा हिजकिय्याह ने सोना मढ़ा था, सोने को छीलकर अश्शूर के राजा को दे दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसी समय हिज़किय्याह ने याहवेह के मंदिर के दरवाजों पर मढ़ी गई सोने की परत उतार ली और वैसे ही दरवाजों के मीनारों की भी, जो यहूदिया के राजा हिज़किय्याह द्वारा ही दरवाजों और दरवाजों के मीनारों पर चढ़ाई गई थी. यह उसने अश्शूर के राजा को सौंप दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उस समय हिजकिय्याह ने यहोवा के मन्दिर के दरवाज़ो से और उन खम्भों से भी जिन पर यहूदा के राजा हिजकिय्याह ने सोना मढ़ा था, सोने को छीलकर अश्शूर के राजा को दे दिया।