2 Kings 18:17 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
taubhee ashshoor ke raja ne tatrtan, rabasarees aur rabashaake ko badee sena dekar, lakeesh se yarooshalem ke pas hijaakiyyah raja ke viruddh bhej diya. so ve yarooshalem ko gaae aur vahan pahunchakar upar ke pokhre kee nalee ke pas dhobiyon ke khet kee sadk par jakar khde huae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अश्शूर के राजा ने अपने तीन अत्यन्त महत्वपूर्ण सेनापतियों को एक विशाल सेना के साथ यरूशलेम में राजा हिजकिय्याह के पास भेजा। वे लोग लाकीश से चले और यरूशलेम को गये। वे ऊपरी स्रोत के पास छोटी नहर के निकट खड़े हुए। (ऊपरी स्रोत धोबी क्षेत्र तक ले जाने वाली सड़क पर है।)
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
असीरिया के राजा ने लाकीश नगर से मुख्‍य सेनापति, मुख्‍य खोजा और मुख्‍य साकी को विशाल सेना के साथ राजा हिजकियाह के पास यरूशलेम नगर में भेजा। वे गए। उन्‍होंने यरूशलेम नगर में प्रवेश किया। वे उपरले जलकुण्‍ड की नहर के समीप रुक गए। यह धोबी-खेत को जानेवाले राजमार्ग पर स्‍थित है।
Hindi Bible HHBD
तौभी अश्शूर के राजा ने तर्त्तान, रबसारीस और रबशाके को बड़ी सेना देकर, लाकीश से यरूशलेम के पास हिजकिरयाह राजा के विरूद्ध भेज दिया। सो वे यरूशलेम को गए और वहां पहुंचकर ऊपर के पोखरे की नाली के पास धेबियों के खेत की सड़क पर जाकर खड़े हुए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तौभी अश्शूर के राजा ने तर्त्तान, रबसारीस और रबशाके को बड़ी सेना देकर, लाकीश से यरूशलेम के पास हिजकिय्याह राजा के विरुद्ध भेज दिया। अत: वे यरूशलेम को गए और वहाँ पहुँचकर ऊपर के पोखरे की नाली के पास धोबियों के खेत की सड़क पर जाकर खड़े हुए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस पर अश्शूर के राजा ने लाकीश से राजा हिज़किय्याह के पास अपने सर्वोच्च सेनापति, अपने मुख्य अधिकारी और अपने प्रमुख सेनापति को एक बड़ी सेना के साथ येरूशलेम भेज दिया. येरूशलेम पहुंचकर वे उस ऊपरी तालाब की नाली पर जा खड़े हुए, जो सदह-कोबेस के राजमार्ग पर बनी है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तो भी अश्शूर के राजा ने तर्त्तान, रबसारीस और रबशाके को बड़ी सेना देकर, लाकीश से यरूशलेम के पास हिजकिय्याह राजा के विरुद्ध भेज दिया। अतः वे यरूशलेम को गए और वहाँ पहुँचकर ऊपर के जलकुण्ड की नाली के पास धोबियों के खेत की सड़क पर जाकर खड़े हुए।