2 Kings 19:21 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
usake vishay men yahova ne yah vachan kaha haai, ki siyyon kee kumaree kanya tujhe tuchchh janatee aur tujhe tttthon men udatee haai, yarooshalem kee putrae, tujh par sir hilatee haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“सन्हेरीब के बारे में यहोवा का सन्देश यह हैः “सिय्योन की कुमारी पुत्री (यरूशलेम) तुम्हें तुच्छ समझती है, वह तुम्हारा मजाक उड़ाती है! यरूशलेम की पुत्री तुम्हारे पीठ के पीछे सिर झटकती है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसके सम्‍बन्‍ध में मेरा यह वचन है: “ओ सनहेरिब! सियोन पर्वत की नगरी एक कुंआरी बेटी है; वह तुझे तुच्‍छ समझती है, वह तेरा मजाक उड़ाती है। तेरे पीठ पीछे कन्‍या नगरी यरूशलेम मुंह बिचकाती है।
Hindi Bible HHBD
उसके विषय में यहोवा ने यह वचन कहा है, कि सिरयोन की कुमारी कन्या तुझे तुच्छ जानती और तुझे ठट्ठों में उड़ाती है, यरूशलेम की पुत्री, तुझ पर सिर हिलाती है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसके विषय में यहोवा ने यह वचन कहा है, “सिय्योन की कुमारी कन्या तुझे तुच्छ जानती और तुझे ठठ्ठों में उड़ाती है, यरूशलेम की पुत्री, तुझ पर सिर हिलाती है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसके विरुद्ध कहे गए याहवेह के शब्द ये है: “ ‘ज़ियोन की कुंवारी कन्या ने तुम्हें तुच्छ समझा है, तुम्हारा मज़ाक उड़ाया है. येरूशलेम की पुत्री पलायन करनेवाले तुम्हारी पीठ देखकर सिर हिलाती है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसके विषय में यहोवा ने यह वचन कहा है, “सिय्योन की कुमारी कन्या तुझे तुच्छ जानती और तुझे उपहास में उड़ाती है, यरूशलेम की पुत्री, तुझ पर सिर हिलाती है।