2 Kings 19:22 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
too ne jo namadharai aur ninda kee haai, vah kisakee kee haai? aur too ne jo bada bol bola aur ghamand kiya haai vah kisake viruddh kiya haai? israaael ke paavitra ke viruddh too ne kiya haai!
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुमने किसका अपमान किया किसका मजाक उड़ाया किसके विरुद्ध तुमने बातें की तुमने ऐसे काम किये मानों तुम उससे बढ़कर हो। तुम इस्राएल के परम पावन के विरुद्ध रहे!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“तूने किस की ओर व्‍यंग्‍य-बाण छोड़े थे? किसको गाली दी थी? किसके विरुद्ध आवाज उठाई थी? अहंकार से किसको आंखें दिखाई थीं? क्‍या मुझे, इस्राएल के पवित्र परमेश्‍वर को?
Hindi Bible HHBD
तू ने जो नामधराई और निन्दा की है, वह किसकी की है? और तू ने जो बड़ा बोल बोला और घमणड किया है वह किसके विरूद्ध किया है? इस्राएल के पवित्रा के विरूद्ध तू ने किया है!
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“तू ने जो नामधराई और निन्दा की है, वह किस की है? और तू ने जो बड़ा बोल बोला और घमण्ड किया है वह किसके विरुद्ध किया है? इस्राएल के पवित्र के विरुद्ध तू ने किया है!
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुमने किसका अपमान और किसकी निंदा की है? किसके विरुद्ध तुमने आवाज ऊंची की है? और किसके विरुद्ध तुम्हारी दृष्टि घमण्ड़ से उठी है? इस्राएल के महा पवित्र की ओर!
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“तूने जो नामधराई और निन्दा की है, वह किसकी की है? और तूने जो बड़ा बोल बोला और घमण्ड किया है वह किसके विरुद्ध किया है? इस्राएल के पवित्र के विरुद्ध तूने किया है!