2 Kings 19:23 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
apane dooton ke dara too ne prabhu kee ninda karake kaha haai, ki vahut se rath lekar maain parvaton kee chottyaien par, varan labanon ke beech tak chaddh aya hoo, aur maain usake unche unche devadaruon aur achchhe achchhe sanovaron ko katt daloonga aur us men jo sab se uncha ttkaine ka sthan hoga us men aur usake van kee faladai bariyon men pravesh karoonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुमने अपने सन्देशवाहकों को यहोवा का अपमान करने को भेजा। तुमने कहा, ‘मैं अपने अनेक रथों सहित ऊँचे पर्वतों तक आया। मैं लबानोन में भीतर तक आया। मैंने लबानोन के उच्चतम देवदारू के पेंड़ों, और लबानोन के उत्तम चीड़ के पेड़ों को काटा। मैं लबानोन के उच्चतम और सघनतम वन में घुसा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तूने सन्देशवाहकों के द्वारा मुझ-स्वामी का उपहास किया। तूने यह कहा, ‘मैंने अपने अनेक रथों पर पहाड़ों की ऊंचाई नाप ली है; मैं लबानोन की चोटी को चूम चुका हूं। मैं लबानोन के जंगलों के ऊंचे-से-ऊंचे देवदार वृक्षों को, उसके सुन्दर-से-सुन्दर सनोवर वृक्षों को काट चुका हूं! मैं लबानोन के दूरस्थ कोनों में उसके वन-प्रान्तर में प्रवेश कर चुका हूं।
Hindi Bible HHBD
अपने दूतों के द्वारा तू ने प्रभु की निन्दा करके कहा है, कि वहुत से रथ लेकर मैं पर्वतों की चोटियों पर, वरन लबानोन के बीच तक चढ़ आया हूँ, और मैं उसके ऊंचे ऊंचे देवदारूओं और अच्छे अच्छे सनोवरों को काट डालूंगा; और उस में जो सब से ऊंचा टिकने का स्थान होगा उस में और उसके वन की फलदाई बारियों में प्रवेश करूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अपने दूतों के द्वारा तू ने प्रभु की निन्दा करके कहा है, कि बहुत से रथ लेकर मैं पर्वतों की चोटियों पर, वरन् लबानोन के बीच तक चढ़ आया हूँ, और मैं उसके ऊँचे ऊँचे देवदारुओं और अच्छे अच्छे सनोवरों को काट डालूँगा; और उसमें जो सबसे ऊँचा टिकने का स्थान होगा उसमें और उसके वन की फलदाई बारियों में प्रवेश करूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुमने अपने दूतों के द्वारा याहवेह की निंदा की है. तुमने कहा, “अपने रथों की बड़ी संख्या लेकर मैं पहाड़ों की ऊंचाइयों पर चढ़ आया हूं, हां, लबानोन के दुर्गम, दूर के स्थानों तक; मैंने सबसे ऊंचे देवदार के पेड़ काट गिराए हैं, इसके सबसे उत्तम सनोवरों को भी; मैंने इसके दूर-दूर के घरों में प्रवेश किया, हां, इसके घने वनों में भी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अपने दूतों के द्वारा तूने प्रभु की निन्दा करके कहा है, कि बहुत से रथ लेकर मैं पर्वतों की चोटियों पर, वरन् लबानोन के बीच तक चढ़ आया हूँ, और मैं उसके ऊँचे-ऊँचे देवदारुओं और अच्छे-अच्छे सनोवर को काट डालूँगा; और उसमें जो सबसे ऊँचा टिकने का स्थान होगा उसमें और उसके वन की फलदाई बारियों में प्रवेश करूँगा।