2 Kings 19:32 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
isaliye yahova ashshoor ke raja ke vishay men yon kahata haai ki vah is nagar men pravesh karane, varan is par aek teer bhee marane n paaega, aur n vah ddhal lekar isake samhane ane, va isake viruddh damadama banane paaega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“अश्शूर के सम्राट के विषय में यहोवा कहता हैः “‘वह इस नगर में नहीं आएगा। वह इस नगर में एक भी बाण नहीं चलाएगा। वह इस नगर के विरुद्ध ढाल के साथ नहीं आएगा। वह इस नगर पर आक्रमण के मिट्टी के टीले नहीं बनाएगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘प्रभु असीरिया देश के राजा के विषय में यों कहता है: सनहेरिब इस नगर में प्रवेश नहीं करेगा। वह यहां तीर भी नहीं चलाएगा। वह ढाल के साथ इसका सामना भी नहीं करेगा। वह इसके विरुद्ध मोर्चाबन्‍दी भी नहीं करेगा।
Hindi Bible HHBD
इसलिये यहोवा अश्शूर के राजा के विषय में यों कहता है कि वह इस नगर में प्रवेश करने, वरन इस पर एक तीर भी मारने न पाएगा, और न वह ढाल लेकर इसके साम्हने आने, वा इसके विरूद्ध दमदमा बनाने पाएगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“इसलिये यहोवा अश्शूर के राजा के विषय में यों कहता है कि वह इस नगर में प्रवेश करने, वरन् इस पर एक तीर भी मारने न पाएगा, और न वह ढाल लेकर इसके सामने आने, या इसके विरुद्ध दमदमा बनाने पाएगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“इसलिये अश्शूर के राजा के बारे में मेरा यह संदेश है; “ ‘वह न तो इस नगर में प्रवेश करेगा, न वह वहां बाण चलाएगा. न वह इसके सामने ढाल लेकर आएगा, और न ही वह इसकी घेराबंदी के लिए ढलान ही बना पाएगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“इसलिए यहोवा अश्शूर के राजा के विषय में यह कहता है कि वह इस नगर में प्रवेश करने, वरन् इस पर एक तीर भी मारने न पाएगा, और न वह ढाल लेकर इसके सामने आने, या इसके विरुद्ध दमदमा बनाने पाएगा।