2 Kings 19:7 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
sun, maain usake man men praerana karoonga, ki vah kuchh samachar sunakar apane desh ko lautt jaa, aur maain usako usee ke desh men talavar se marava daloonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं शीघ्र ही उसके मन में ऐसी भावना पैदा करूँगा जिससे वह एक अफवाह सुनकर अपने देश वापस जाने को विवश होगा और मैं उसे उसके देश में एक तलवार के घाट उतरवा दूँगा।’”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
देख, मैं असीरिया के राजा के भीतर भय की आत्मा भेज रहा हूँ। वह अचानक एक खबर सुनेगा, और तत्काल अपने देश को लौट जाएगा। मैं उसके देश में ही तलवार से उसका पतन कराऊंगा।” ’
Hindi Bible HHBD
सुन, मैं उसके मन में प्रेरणा करूंगा, कि वह कुछ समाचार सुनकर अपने देश को लौट जाए, और मैं उसको उसी के देश में तलवार से मरवा डालूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
सुन, मैं उसके मन को प्रेरित करूँगा, कि वह कुछ समाचार सुनकर अपने देश को लौट जाए, और मैं उसको उसी के देश में तलवार से मरवा डालूँगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम देख लेना मैं उसमें एक ऐसी आत्मा ड़ाल दूंगा कि उसे उड़ते-उड़ते समाचार सुनाई देने लगेंगे और वह अपने देश को लौट जाएगा और ऐसा कुछ करूंगा कि वह अपने ही देश में तलवार का कौर हो जाएगा.’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
सुन, मैं उसके मन को प्रेरित करूँगा, कि वह कुछ समाचार सुनकर अपने देश को लौट जाए, और मैं उसको उसी के देश में तलवार से मरवा डालूँगा।’”