2 Kings 2:15 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
use dekhkar bhvishyadvktaon ke chele jo yareeho men usake samhane the, kahane lage, ealiyyah men jo atma thee, vahee eleesha par tthar gai haai so ve us se milane ko aae aur usake samhane boomi tak jhukakar dandvat kee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब यरीहो के नबियों के समूह ने एलीशा को देखा, उन्होंने कहा, “एलिय्याह की आत्मा अब एलीशा पर है।” वे एलीशा से मिलने आए। वे एलीशा के सामने नीचे भूमि तक प्रणाम करने झुके।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यरीहो नगर के नबियों का दल दूर खड़े-खड़े एलीशा को देख रहा था। उन्होंने कहा, ‘एलियाह की आत्मा एलीशा पर ठहर गई है। ‘वे एलीशा से भेंट करने के लिए आए। उन्होंने भूमि पर गिरकर एलीशा को साष्टांग प्रणाम किया।
Hindi Bible HHBD
उसे देखकर भविष्यद्वक्ताओं के चेले जो यरीहो में उसके साम्हने थे, कहने लगे, एलिरयाह में जो आत्मा थी, वही एलीशा पर ठहर गई है; सो वे उस से मिलने को आए और उसके साम्हने भूमि तक झुककर दणडवत की।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसे देखकर भविष्यद्वक्ताओं के चेले जो यरीहो में उसके सामने थे, कहने लगे, “एलिय्याह में जो आत्मा थी, वही एलीशा पर ठहर गई है।” अत: वे उससे मिलने को आए और उसके सामने भूमि तक झुककर दण्डवत् की।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब येरीख़ो में भविष्यद्वक्ता मंडल के भविष्यवक्ताओं ने एलीशा को आते देखा, वे कह उठे, “एलियाह की स्वर्गीय शक्ति एलीशा को मिल चुकी है.” वे सब एलीशा से भेंटकरने आ गए, और उनका अभिनंदन किया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसे देखकर भविष्यद्वक्ताओं के दल जो यरीहो में उसके सामने थे, कहने लगे, “एलिय्याह में जो आत्मा थी, वही एलीशा पर ठहर गई है।” अतः वे उससे मिलने को आए और उसके सामने भूमि तक झुककर दण्डवत् की।