2 Kings 2:17 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab unhon ne usako yahan tak dabaya ki vah lajjait ho gaya, tab us ne kaha, bhej do so unhon ne pachas purush bhej dia, aur ve use teen din tak ddoonddhte rahe parantu n paya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
नबियों के समूह ने एलीशा से इतनी अधिक प्रार्थना की, कि वह उलझन में पड़ गया। तब एलीशा ने कहा, “ठीक है, एलिय्याह की खोज में आदमियों को भेज दो।” नबियों के समूह ने पचास आदमियों को एलिय्याह की खोज के लिये भेजा। उन्होंने तीन दिन तक खोज की किन्तु वे एलिय्याह को न पा सके।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परन्तु उन्होंने एलीशा पर इतना दबाव डाला कि वह विवश हो गए। एलीशा ने कहा, ‘अच्छा, सेवकों को भेज दो।’ अत: नबियों ने पचास सेवक भेजे, जिन्होंने तीन दिन तक एलियाह को ढूंढ़ा; पर वह उनको नहीं मिले।
Hindi Bible HHBD
जब उन्हों ने उसको यहां तक दबाया कि वह लज्जित हो गया, तब उस ने कहा, भेज दो; सो उन्हों ने पचास पुरूष भेज दिए, और वे उसे तीन दिन तक ढूंढ़ते रहे परन्तु न पाया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब उन्होंने उसको यहाँ तक दबाया कि वह लज्जित हो गया, तब उसने कहा, “भेज दो।” अत: उन्होंने पचास पुरुष भेज दिए, और वे उसे तीन दिन तक ढूँढ़ते रहे परन्तु न पाया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मगर वे हठ करते रहे, यहां तक कि संकोच में आकर एलीशा कह बैठे, “ठीक है, जाओ.” उन्होंने पचास बलवान युवाओं को भेज दिया. वे तीन दिन तक खोजते रहे, मगर असफल ही रहे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब उन्होंने उसको यहाँ तक दबाया कि वह लज्जित हो गया, तब उसने कहा, “भेज दो।” अतः उन्होंने पचास पुरुष भेज दिए, और वे उसे तीन दिन तक ढूँढ़ते रहे परन्तु न पाया।