2 Kings 2:19 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
us nagar ke nivaasiyon ne eleesha se kaha, dek, yah nagar manabhavane sthan par basa haai, jaaisa mera prabhu dekhta haai parantu panee bura haai aur boomi garbh giranevalee haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
नगर के निवासियों ने एलीशा से कहा, “महोदय, आप अनुभव कर सकते हैं कि यह नगर सुन्दर स्थान में है। किन्तु यहाँ पानी बुरा है। यही कारण है कि भूमि में फसल की उपज नहीं होती।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
नगर के लोगों ने एलीशा को यह बताया, ‘जैसा हमारे गुरु देख रहे हैं, निस्‍सन्‍देह, इस नगर की स्‍थिति उत्तम है। परन्‍तु पानी खराब है जिसके कारण यहां गर्भपात हो जाता है।’
Hindi Bible HHBD
उस नगर के निवासियों ने एलीशा से कहा, देख, यह नगर मनभावने स्थान पर बसा है, जैसा मेरा प्रभु देखता है परन्तु पानी बुरा है; और भूमि गर्भ गिरानेवाली है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उस नगर के निवासियों ने एलीशा से कहा, “देख, यह नगर मनभावने स्थान पर बसा है, जैसा मेरा प्रभु देखता है, परन्तु पानी बुरा है और भूमि गर्भ गिरानेवाली है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
नगरवासियों ने एलीशा से विनती की, “हमारे स्वामी, देखिए, इस नगर की स्थिति सुखद है, यह आप भी देख रहे हैं, मगर यहां पानी सही नहीं है, साथ ही ज़मीन भी उपजाऊ नहीं है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उस नगर के निवासियों ने एलीशा से कहा, “देख, यह नगर मनभावने स्थान पर बसा है, जैसा मेरा प्रभु देखता है परन्तु पानी बुरा है; और भूमि गर्भ गिरानेवाली है।”