2 Kings 2:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir aeliyyah ne us se kaha, yahova mujhe yaradan tak bhejata haai, so too yaheen tthara raha us ne kaha, yahova ke aur tere jeevan kee shapath maain tujhe naheen chhodneka so ve donon age chane.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
एलिय्याह ने एलीशा से कहा, “कृपया यहीं ठहरो क्योंकि यहोवा ने मुझे यरदन नदी तक जाने को कहा है।” एलीशा ने उत्तर दिया, “जैसा कि यहोवा की सत्ता शाश्वत है और आप जीवित हैं, इसको साक्षी करके प्रतिज्ञा करता हूँ कि मैं आपका साथ नहीं छोड़ूँगा!” अतः दोनों व्यक्ति चलते चले गए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब एलियाह ने एलीशा से कहा, ‘प्रभु मुझे यर्दन नदी के तट पर भेज रहा है, इसलिए तू यहीं ठहर।’ पर एलीशा ने उत्तर दिया, ‘जीवन्‍त प्रभु की सौगन्‍ध! आपके जीवन की सौगन्‍ध! मैं आपको कदापि अकेला नहीं छोड़ूंगा।’ अत: वे दोनों गए।
Hindi Bible HHBD
फिर एलिरयाह ने उस से कहा, यहोवा मुझे यरदन तक भेजता है, सो तू यहीं ठहरा रह; उस ने कहा, यहोवा के और तेरे जीवन की शपथ मैं तुझे नहीं छोड़नेका; सो वे दोनों आगे चने।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर एलिय्याह ने उससे कहा, “यहोवा मुझे यरदन तक भेजता है, इसलिये तू यहीं ठहरा रह।” उसने कहा, “यहोवा के और तेरे जीवन की शपथ मैं तुझे नहीं छोड़ने का।” अत: वे दोनों आगे चले।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब एलियाह ने एलीशा से कहा, “यहीं ठहरे रहो. याहवेह मुझे यरदन को भेज रहे हैं.” एलीशा ने एलियाह को उत्तर दिया, “जीवित याहवेह की शपथ, और आपकी शपथ, मैं आपका साथ नहीं छोडूंगा.” तब दोनों ही आगे बढ़ते चले गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर एलिय्याह ने उससे कहा, “यहोवा मुझे यरदन तक भेजता है, इसलिए तू यहीं ठहरा रह।” उसने कहा, “यहोवा के और तेरे जीवन की शपथ मैं तुझे नहीं छोड़ने का।” अतः वे दोनों आगे चले।