2 Kings 20:13 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
unake lanevalon kee manakar hijaakiyyah ne unako apane anamol padathn ka sab bhndar, aur chandee aur sona aur sugandha drayy aur uttam tel aur apane hathaiyaron ka poora ghar aur apane bhndaron men jo jo vastuen thee, ve sab dikhai hijaakiyyah ke bhvan aur rajy bhr men koi aeesee vastu n rahee, jo us ne unhen n dikhkhai ho.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हिजकिय्याह ने बाबेल के लोगों का स्वागत किया और अपने महल की सभी कीमती चीज़ों को उन्हें दिखाया। उसने उन्हें चाँदी, सोना, मसाले, कीमती इत्र, अस्त्र—शस्त्र और अपने खजाने की हर एक चीज़ दिखायी। हिजकिय्याह के पूरे महल और राज्य में ऐसा कुछ नहीं था जिसे उसने उन्हें न दिखाया हो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हिजकियाह दूतों को देखकर आनन्‍दित हुआ। उसने उनको अपना सब कोष दिखाया: चांदी, सोना, मसाले, कीमती तेल, और अस्‍त्र-शस्‍त्र। वस्‍तुत: उसने अपने भण्‍डार-गृहों में उपलब्‍ध सब-कुछ दूतों को दिखाया। उसके महल और राज्‍य में ऐसा कुछ न रहा, जिसको हिजकियाह ने उन्‍हें न दिखाया हो।
Hindi Bible HHBD
उनके लानेवालों की मानकर हिजकिरयाह ने उनको अपने अनमोल पदाथ का सब भणडार, और चान्दी और सोना और सुगन्ध द्ररय और उत्तम तेल और अपने हथियारों का पूरा घर और अपने भणडारों में जो जो वस्तुएं थीं, वे सब दिखाई; हिजकिरयाह के भवन और राज्य भर में कोई ऐसी वस्तु न रही, जो उस ने उन्हें न दिख्खाई हो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उनके लानेवालों की मानकर हिजकिय्याह ने उनको अपने अनमोल पदार्थों का सब भण्डार, और चाँदी और सोना और सुगन्ध द्रव्य और उत्तम तेल और अपने हथियारों का पूरा घर और अपने भण्डारों में जो जो वस्तुएँ थीं, वे सब दिखाईं; हिजकिय्याह के भवन और राज्य भर में कोई ऐसी वस्तु न रही, जो उसने उन्हें न दिखाई हो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हिज़किय्याह उनकी बातें ध्यान से सुनता रहा, फिर उनका स्वागत करते हुए उसने उन्हें अपना सारा खजाना, सोना-चांदी और सभी मसाले, कीमती तेल, अपना हथियार घर और अपने भंडार घर की सारी वस्तुएं दिखा दीं; यानी सभी कुछ, जो उसके खजानों में जमा था. उसके घर में या उसके सारी राज्य में ऐसा कुछ न था, जो उसने उन्हें न दिखाया हो.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उनके लानेवालों की मानकर हिजकिय्याह ने उनको अपने अनमोल पदार्थों का सब भण्डार, और चाँदी और सोना और सुगन्ध-द्रव्य और उत्तम तेल और अपने हथियारों का पूरा घर और अपने भण्डारों में जो-जो वस्तुएँ थीं, वे सब दिखाईं; हिजकिय्याह के भवन और राज्य भर में कोई ऐसी वस्तु न रही, जो उसने उन्हें न दिखाई हो।