2 Kings 20:15 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir us ne poochha, tere bhvan men unhon ne kya kya dekha haai? hijaakiyyah ne kaha, jo kuchh mere bhvan men haai, vah sab unhon ne dekha. mere bhndaron men koi aeesee vastu nahee, jo maain ne unhen n dikhai ho.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यशायाह ने पूछा, “उन्होंने तुम्हारे महल में क्या देखा है” हिजकिय्याह ने उत्तर दिया, “उन्होंने मेरे महल की सबी चीज़ें देखी हैं। मेरे खजानों में ऐसा कुछ नहीं है जिसे मैंने उन्हें न दिखाया हो।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
नबी यशायाह ने फिर पूछा, ‘इन्होंने आपके महल में क्या-क्या देखा?’ हिजकियाह ने उत्तर दिया, ‘सब-कुछ जो मेरे महल में है वह उन्होंने देखा। मेरे भण्डार-गृहों में एक भी ऐसी वस्तु नहीं रही, जो मैंने उनको नहीं दिखाई।’
Hindi Bible HHBD
फिर उस ने पूछा, तेरे भवन में उन्हों ने क्या क्या देखा है? हिजकिरयाह ने कहा, जो कुछ मेरे भवन में है, वह सब उन्हों ने देखा। मेरे भणडारों में कोई ऐसी वस्तु नहीं, जो मैं ने उन्हें न दिखाई हो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर उसने पूछा, “तेरे भवन में उन्होंने क्या क्या देखा है?” हिजकिय्याह ने कहा, “जो कुछ मेरे भवन में है,वह सब उन्होंने देखा। मेरे भण्डारों में कोई ऐसी वस्तु नहीं, जो मैं ने उन्हें न दिखाई हो।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
भविष्यद्वक्ता यशायाह ने राजा से पूछा, “क्या-क्या देखा उन्होंने आपके घर का?” हिज़किय्याह ने उत्तर दिया, “जो कुछ मेरे घर में है, वे सभी कुछ देख गए हैं, मेरे खजाने में ऐसा कुछ भी नहीं है, जो उन्होंने न देखा हो.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर उसने पूछा, “तेरे भवन में उन्होंने क्या-क्या देखा है?” हिजकिय्याह ने कहा, “जो कुछ मेरे भवन में है, वह सब उन्होंने देखा। मेरे भण्डारों में कोई ऐसी वस्तु नहीं, जो मैंने उन्हें न दिखाई हो।”