2 Kings 20:17 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aeese din anevale haai, jin men jo kuchh tere bhvan men haai, aur jo kuchh tere murakhaon ka rakha hua aj ke din tak bhndaron men haai vah sab babel ko utt jaaega yahova yah kahata haai, ki koi vastu n bachegee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वह समय आ रहा है जब तुम्हारे महल की सभी चीज़ें और वे सभी चीज़ें जिन्हें तुम्हारे पूर्वजों ने आज तक सुरक्षित रखा है, बाबेल ले जाई जाएंगी। कुछ भी नहीं बचेगा। यहोवा यह कहता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
देख, वह समय आ रहा है, जब तेरे महल का सब माल-असबाब, आज के दिन तक तेरे पूर्वजों द्वारा एकत्र की गई समस्‍त धन-सम्‍पत्ति बेबीलोन देश को चली जायेगी। प्रभु कहता है: कुछ नहीं बचेगा!
Hindi Bible HHBD
ऐसे दिन आनेवाले है, जिन में जो कुछ तेरे भवन में हैं, और जो कुछ तेरे मुरखाओं का रखा हुआ आज के दिन तक भणडारों में है वह सब बाबेल को उठ जाएगा; यहोवा यह कहता है, कि कोई वस्तु न बचेगी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
ऐसे दिन आनेवाले हैं, जिनमें जो कुछ तेरे भवन में है, और जो कुछ तेरे पुरखाओं का रखा हुआ आज के दिन तक भण्डारों में है वह सब बेबीलोन को उठ जाएगा; यहोवा यह कहता है कि कोई वस्तु न बचेगी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
‘यह देख लेना कि वे दिन आ रहे हैं, जब वह सभी कुछ, जो आपके घर में है, वह सब, जो आपके पूर्वजों द्वारा आज तक इकट्ठा किया गया है, बाबेल को ले जाया जाएगा; कुछ भी बाकी न रह जाएगा,’ यह याहवेह का संदेश है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
ऐसे दिन आनेवाले हैं, जिनमें जो कुछ तेरे भवन में हैं, और जो कुछ तेरे पुरखाओं का रखा हुआ आज के दिन तक भण्डारों में है वह सब बाबेल को उठ जाएगा; यहोवा यह कहता है, कि कोई वस्तु न बचेगी।