2 Kings 20:19 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
hijaakiyyah ne yashaayah se kaha, yahova ka vachan jo too ne kaha haai, vah bhla hee haai, fir us ne kaha, kya mere dinon men shaanati aur sachchai banee n rahengee?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब हिजकिय्याह ने यशायाह से कहा, “यहोवा के यहाँ से यह सन्देश अच्छा है।” (हिजकिय्याह ने यह भी कहा, “यह बहुत अच्छा है यदि मेरे जीवनकाल में सच्ची शान्ति रहे।”)
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हिजकियाह ने यशायाह से कहा, ‘प्रभु का यह वचन, जो तुमने मुझसे कहा, अच्‍छा है!’ वह यह सोचता था, ‘अगर मेरे जीवन-काल में शान्‍ति और सुरक्षा बनी रहती है, तो क्‍या बुरा है’
Hindi Bible HHBD
हिजकिरयाह ने यशायाह से कहा, यहोवा का वचन जो तू ने कहा है, वह भला ही है, फिर उस ने कहा, क्या मेरे दिनों में शांति और सच्चाई बनी न रहेंगी?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब हिजकिय्याह ने यशायाह से कहा, “यहोवा का वचन जो तू ने कहा है, वह भला ही है;” क्योंकि उसने सोचा, “यदि मेरे दिनों में शान्ति और सच्‍चाई बनी रहेंगी, तो क्या यह भला नहीं है?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब हिज़किय्याह ने यशायाह से कहा, “याहवेह का वचन जो तुमने कहा वह भला ही है!” फिर कहा, “कम से कम मेरे जीवनकाल में तो शांति एवं सुरक्षा तो बनी रहेगी!”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब हिजकिय्याह ने यशायाह से कहा, “यहोवा का वचन जो तूने कहा है, वह भला ही है;” क्योंकि उसने सोचा, “यदि मेरे दिनों में शान्ति और सच्चाई बनी रहेंगी? तो क्या यह भला नहीं है?”