2 Kings 20:9 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yashaayah ne kaha, yahova jo apane kahe huae vachan ko poora karega, is bat ka yahova kee or se tere liye yah chinh hoga, ki dhoopaghadee kee chhaya das ansh age baddh jaaegee, v das ansh ghatt jaaegee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यशायाह ने कहा, “तुम क्या चाहते हो क्या छाया दस पैड़ी आगे जाये या दस पैड़ी पीछे जाये यही यहोवा का तुम्हारे लिये संकेत है जो यह प्रकट करेगा कि जो यहोवा ने कहा है, उसे वह करेगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यशायाह ने बताया, ‘जो वचन प्रभु ने आपको दिया है, वह उसको पूरा करेगा। उस ने आपको यह चिह्न दिया है। बताओ: क्या छाया दस अंश आगे जाएगी अथवा दस अंश पीछे?’
Hindi Bible HHBD
यशायाह ने कहा, यहोवा जो अपने कहे हुए वचन को पूरा करेगा, इस बात का यहोवा की ओर से तेरे लिये यह चिन्ह होगा, कि धूपघड़ी की छाया दस अंश आगे बढ़ जाएगी, व दस अंश घट जाएगी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यशायाह ने कहा, “यहोवा जो अपने कहे हुए वचन को पूरा करेगा, इस बात का यहोवा की ओर से तेरे लिये यह चिह्न होगा कि धूपघड़ी की छाया दस अंश आगे बढ़ जाएगी, या दस अंश घट जाएगी।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यशायाह ने उत्तर दिया, “याहवेह अपने वचन पूरा करेंगे, इसके लिए याहवेह की ओर से चिन्ह यह होगा: आप यह बताईये, क्या छाया दस कदम आगे जाए या दस कदम पीछे?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यशायाह ने कहा, “यहोवा जो अपने कहे हुए वचन को पूरा करेगा, इस बात का यहोवा की ओर से तेरे लिये यह चिन्ह होगा, कि धूपघड़ी की छाया दस अंश आगे बढ़ जाएगी, या दस अंश घट जाएगी।”