2 Kings 21:11 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ki yahooda ke raja manashsho ne jo ye gharanait kam kia, aur jitanee buraiyan aemoriyon ne jo us se paahile the kee thee, un se bhee adhaik buraiyan keen aur yahoodiyon se apanee banai hui mooraton kee pooja karava ke unhen pap men fansaya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“यहूदा के राजा मनश्शे ने इन घृणित कामों को किया है और अपने से पहले की गई एमोरियों की बुराई से भी बड़ी बुराई की है। मनश्शे ने अपने देवमूर्तियों के कारण यहूदा से भी पाप कराया है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
एमोरी जाति के लोगों ने मनश्‍शे से पहले जो घृणित कर्म किये थे, उनसे अधिक मनश्‍शे ने किये। उसने अपनी मूर्तियों के द्वारा यहूदा प्रदेश से पाप कराया।
Hindi Bible HHBD
कि यहूदा के राजा मनश्शे ने जो ये घृणित काम किए, और जितनी बुराइयां एमोरियों ने जो उस से पहिले थे की थीं, उन से भी अधिक बुराइयां कीं; और यहूदियों से अपनी बनाई हुई मूरतों की पूजा करवा के उन्हें पाप में फंसाया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“यहूदा के राजा मनश्शे ने जो ये घृणित काम किए, और जितनी बुराइयाँ एमोरियों ने जो उससे पहले थे की थीं, उनसे भी अधिक बुराइयाँ कीं; और यहूदियों से अपनी बनाई हुई मूरतों की पूजा करवा के उन्हें पाप में फँसाया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“इसलिये कि यहूदिया के राजा मनश्शेह ने ऐसे घृणित काम किए हैं; अपने पहले इस देश में रहते हुए अमोरियों द्वारा किए गए सभी कामों से अधिक घृणित, और अपनी मूर्तियों के लिए यहूदिया को भी वही करने के लिए मजबूर किया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“यहूदा के राजा मनश्शे ने जो ये घृणित काम किए, और जितनी बुराइयाँ एमोरियों ने जो उससे पहले थे की थीं, उनसे भी अधिक बुराइयाँ की; और यहूदियों से अपनी बनाई हुई मूरतों की पूजा करवाकर उन्हें पाप में फँसाया है।