2 Kings 21:12 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
is karan israaael ka parameshvar yahova yon kahata haai ki suno, maain yarooshalem aur yahooda par aeesee vipaattai dalana chahata hoo ki jo koi usaka samachar sunega vah bade sannatte men a jaaega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिये इस्राएल का परमेश्वर यहोवा कहता है, ‘देखो! मैं यरूशलेम और यहूदा पर इतनी विपत्तियाँ ढाऊँगा कि यदि कोई व्यक्ति इनके बारे में सुनेगा तो उसका हृदय बैठ जायेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसलिए मैं, इस्राएली राष्‍ट्र का प्रभु परमेश्‍वर, यह कहता हूं: मैं यरूशलेम नगर और यहूदा प्रदेश पर ऐसी विपत्ति ढाहूंगा, कि सुनने वाले के कान झनझना जाएंगे।
Hindi Bible HHBD
इस कारण इस्राएल का परमेश्वर यहोवा यों कहता है कि सुनो, मैं यरूशलेम और यहूदा पर ऐसी विपत्ति डालना चाहता हूँ कि जो कोई उसका समाचार सुनेगा वह बड़े सन्नाटे में आ जाएगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस कारण इस्राएल का परमेश्‍वर यहोवा यों कहता है कि सुनो, मैं यरूशलेम और यहूदा पर ऐसी विपत्ति डालना चाहता हूँ कि जो कोई उसका समाचार सुनेगा वह बड़े सन्नाटे में आ जाएगा ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिए याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर का यह संदेश है: देख लेना, मैं येरूशलेम और यहूदिया पर ऐसी मुसीबत ला रहा हूं, कि जो कोई इसके बारे में सुनेगा, उसके दोनों ही कान झनझना जाएंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस कारण इस्राएल का परमेश्वर यहोवा यह कहता है कि सुनो, मैं यरूशलेम और यहूदा पर ऐसी विपत्ति डालना चाहता हूँ कि जो कोई उसका समाचार सुनेगा वह बड़े सन्नाटे में आ जाएगा।