2 Kings 21:13 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur jo mapane kee doree maain ne shaemaron par dalee haai aur jo sahul maain ne ahab ke gharane par lattkaya haai vahee yarooshalem par daloonga. aur maain yarooshalem ko aeesa pochoonga jaaise koi thalee ko ponchhta haai aur use ponchhkar ulatt deta haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं यरूशलेम तक शोमरोन की माप पंक्ति और अहाब के परिवार की साहुल को फैलाऊँगा। कोई व्यक्ति तश्तरी को पोछता है और तब वह उसे उलट कर रख देता है। मैं यरूशलेम के ऊपर भी ऐसा ही करूँगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं सामरी प्रदेश की नापने की डोरी से, अहाब के राजमहल के साहुल से यरूशलेम का पत्थर-पत्थर नापूंगा। जैसे मनुष्य थाली को पोंछता और पोंछकर उलट देता है, वैसे ही मैं यरूशलेम को पोंछकर उलट दूंगा।
Hindi Bible HHBD
और जो मापने की डोरी मैं ने शोमरोन पर डाली है और जो साहुल मैं ने अहाब के घराने पर लटकाया है वही यरूशलेम पर डालूंगा। और मैं यरूशलेम को ऐसा पोछूंगा जैसे कोई थाली को पोंछता है और उसे पोंछकर उलट देता है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जो नापने की डोरी मैं ने शोमरोन पर डाली है और जो साहुल मैं ने अहाब के घराने पर लटकाया है वही यरूशलेम पर डालूँगा; और मैं यरूशलेम को ऐसा पोछूँगा जैसे कोई थाली को पोंछता है और उसे पोंछकर उलट देता है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं येरूशलेम के ऊपर शमरिया के समान माप की डोरी, और अहाब के वंश के समान साहुल का उपयोग करूंगा. मैं येरूशलेम को ऐसे पोंछ दूंगा जैसे बर्तन को पोंछा जाता है, इसे पोंछकर मैं उसे उलट रख दूंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और जो मापने की डोरी मैंने सामरिया पर डाली है और जो साहुल मैंने अहाब के घराने पर लटकाया है वही यरूशलेम पर डालूँगा। और मैं यरूशलेम को ऐसा पोछूँगा जैसे कोई थाली को पोंछता है और उसे पोंछकर उलट देता है।