2 Kings 21:3 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
us ne un unche sthanon ko jinako usake pita hijaakiyyah ne nash kiya tha, fir banaya, aur israael ke raja ahab kee nai bal ke liye veadiyan aur ek ashora banavai, aur akash ke kul gan ko dandvat aur unakee upasana karata raha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मनश्शे ने फिर उन उच्च स्थानों को बनाया जिन्हें उसके पिता हिजकिय्याह ने नष्ट किया था। मनश्शे ने भी ठीक इस्राएल के राजा अहाब की तरह बाल की वेदी बनाई और अशेरा स्तम्भ बनाया। मनश्शे ने आकाश में तारों की सेवा और पूजा आरम्भ की।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसके पिता हिजकियाह ने पहाड़ी शिखर की वेदियां तोड़ दी थीं। मनश्‍शे ने उनको पुन: निर्मित किया। उसने बअल देवता के लिए वेदियां बनाईं और अशेराह देवी की पूजा के खम्‍भे खड़े किये जैसा इस्राएल प्रदेश के राजा अहाब ने किया था। मनश्‍शे आकाश की प्राकृतिक शक्‍तियों की वन्‍दना और पूजा करता था।
Hindi Bible HHBD
उस ने उन ऊंचे स्थानों को जिनको उसके पिता हिजकिरयाह ने नाश किया था, फिर बनाया, और इस्राएल के राजा अहाब की नाई बाल के लिये वेदियां और एक अशेरा बनवाई, और आकाश के कुल गण को दणडवत और उनकी उपासना करता रहा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने उन ऊँचे स्थानों को जिनको उसके पिता हिजकिय्याह ने नष्‍ट किया था, फिर बनाया, और इस्राएल के राजा अहाब के समान बाल के लिये वेदियाँ और एक अशेरा बनवाई, और आकाश के सारे गणों को दण्डवत् और उनकी उपासना करता रहा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसने उन पूजा स्थलों को दोबारा बनवाया, जिन्हें उसके पिता हिज़किय्याह ने गिरा दिया था. उसने देवता बाल की वेदियां दोबारा बनवाई और अशेराह के खंभे को दोबारा ठीक करा दिया; ठीक जिस प्रकार इस्राएल के राजा अहाब ने किया था. वह भी आकाशमंडल के सारे नक्षत्रों की सेवा-उपासना करता था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने उन ऊँचे स्थानों को जिनको उसके पिता हिजकिय्याह ने नष्ट किया था, फिर बनाया, और इस्राएल के राजा अहाब के समान बाल के लिये वेदियाँ और एक अशेरा बनवाई, और आकाश के सारे गणों को दण्डवत् और उनकी उपासना करता रहा।