2 Kings 21:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir us ne apane bette ko ag men hom karake chaddhaya aur shuubhashuubh muhuttanko manata, aur ttona karata, aur ojhon aur boot siddhivalon se yyavahar karata tha varan us ne aeese bahut se kam kiae jo yahova kee drashtti men bure haai, aur jin se vah krodhait hota haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मनश्शे ने अपने पुत्र की बलि दी और उसे वेदी पर जलाया। मनश्शे ने भविष्य जानने के प्रयत्न में कई तरीकों का उपयोग किया। वह ओझाओं और भूत सिद्धियों से मिला। मनश्शे अधिक से अधिक वह करता गया जिसे यहोवा ने बुरा कहा था। इसने यहोवा को क्रोधित किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने अग्‍नि में अपने पुत्र की बलि चढ़ाई। वह सगुनियों, भविष्‍यफल बताने वालों, प्रेत-साधकों और जादू-टोना करने वालों से सम्‍बन्‍ध रखता था। उसने प्रभु की दृष्‍टि में और अधिक दुष्‍कर्म किये, और प्रभु के क्रोध को भड़काया।
Hindi Bible HHBD
फिर उस ने अपने बेटे को आग में होम करके चढ़ाया; और शुभअशुभ मुहुत्तको मानता, और टोना करता, और ओझों और भूत सिध्दिवालों से रयवहार करता था; वरन उस ने ऐसे बहुत से काम किए जो यहोवा की दृष्टि में बुरे हैं, और जिन से वह क्रोधित होता है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर उसने अपने बेटे को आग में होम करके चढ़ाया, और शुभ–अशुभ मुहूर्त्तों को मानता, और टोना करता, और ओझों और भूत सिद्धिवालों से व्यवहार करता था। उसने ऐसे बहुत से काम किए जो यहोवा की दृष्‍टि में बुरे हैं, और जिनसे वह क्रोधित होता है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसने अपने पुत्र की होमबलि दे दी. वह मोहिनी, शकुन विचारने और प्रेतसिद्धि को मानने लगा. याहवेह की दृष्टि में घोर बुराई कर उसने याहवेह के क्रोध को उकसा दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर उसने अपने बेटे को आग में होम करके चढ़ाया; और शुभ-अशुभ मुहूर्त्तों को मानता, और टोना करता, और ओझों और भूत सिद्धिवालों से व्यवहार करता था; उसने ऐसे बहुत से काम किए जो यहोवा की दृष्टि में बुरे हैं, और जिनसे वह क्रोधित होता है।