2 Kings 21:9 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
parantu unhon ne n mana, baran manashsho ne unako yahan tak bhttka diya ki unhon ne un jatiyon se bhee baddhkar burai kee jinhen yahova ne israaaeliyon ke samhane se vinash kiya tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु लोगों ने परमेश्वर की एक न सुनी। इस्राएलियों के आने के पहले कनान में रहने वाले सभी राष्ट्र जितना बुरा करते थे मनश्शे ने उससे भी अधिक बुरा किया और यहोवा ने उन राष्ट्रों को नष्ट कर दिया था जब इस्राएल के लोग अपनी भूमि लेने आए थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परन्तु इस्राएलियों ने नहीं सुना। मनश्शे ने उनको पथ-भ्रष्ट किया। इसलिए जिन जातियों को प्रभु ने इस्राएलियों के सम्मुख मिटाया था, उनसे अधिक दुष्कर्म इस्राएलियों ने किये।
Hindi Bible HHBD
परन्तु उन्हों ने न माना, बरन मनश्शे ने उनको यहां तक भटका दिया कि उन्हों ने उन जातियों से भी बढ़कर बुराई की जिन्हें यहोवा ने इस्राएलियों के साम्हने से विनाश किया था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु उन्होंने न माना, वरन् मनश्शे ने उनको यहाँ तक भटका दिया कि उन्होंने उन जातियों से भी बढ़कर बुराई की जिनका यहोवा ने इस्राएलियों के सामने से विनाश किया था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मगर उन्होंने इसको नहीं माना. मनश्शेह ने उन्हें बुराई करने के लिए इस हद्द तक भटका दिया, जितना उन जनताओं ने तक न किया था, जिन्हें याहवेह ने इस्राएल प्रजा के सामने से नाश किया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु उन्होंने न माना, वरन् मनश्शे ने उनको यहाँ तक भटका दिया # कि उन्होंने उन जातियों से भी बढ़कर बुराई की जिनका यहोवा ने इस्राएलियों के सामने से विनाश किया था।