2 Kings 22:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab shaapan mantraee ne raja ke pas lauttkar yah sandesh diya, ki jo chanadee bhvan men milee, use tere karmachaariyo ne thailiyon men dal kar, unako saunp diya jo yahova ke bhvan men kam karanevale haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
शास्त्री शापान, राजा योशिय्याह के पास आया और उसे बताया जो हुआ था। शापान ने कहा, “तुम्हारे सेवकों ने मन्दिर से मिले धन को लिया और उसे उन कारीगरों को दिया जो यहोवा के मन्दिर की देख—रेख कर रहे थे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह राजा योशियाह के पास लौटा और उसको अपने कार्य का विवरण दिया। उसने कहा, ‘महाराज, आपके सेवकों ने, प्रभु-भवन में उपलब्‍ध चांदी को गलाया और प्रभु-भवन की मरम्‍मत करवाने वाले अधिकारियों के हाथ में उसको सौंप दिया है।’
Hindi Bible HHBD
तब शापान मंत्री ने राजा के पास लौटकर यह सन्देश दिया, कि जो चानदी भवन में मिली, उसे तेरे कर्मचारियो ने थैलियों में डाल कर, उनको सौंप दिया जो यहोवा के भवन में काम करानेवाले हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब शापान मंत्री ने राजा के पास लौटकर यह सन्देश दिया, “जो चाँदी भवन में मिली, उसे तेरे कर्मचारियों ने थैलियों में डाल कर, उनको सौंप दिया जो यहोवा के भवन में काम करानेवाले हैं।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
लिपिक शापान ने राजा के पास जाकर उसे इसकी सूचना दी, “भवन में रखी सारी चांदी निकाल ली गई हैं और यह धन उन कर्मचारियों को दे दिया गया है, जिन्हें याहवेह के भवन के देखरेख की जवाबदारी सौंपी गई है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब शापान मंत्री ने राजा के पास लौटकर यह सन्देश दिया, “जो चाँदी भवन में मिली, उसे तेरे कर्मचारियों ने थैलियों में डालकर, उनको सौंप दिया जो यहोवा के भवन में काम करानेवाले हैं।”