2 Kings 23:17 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab us ne poochha, jo khmbha mujhe dikhai padta haai, vah kya haai? tab nagar ke logon ne us se kaha, vah parameshvar ke us bhkt jan kee kabar haai, jis ne yahooda se akar isee kam kee charcha pukarakar kee jo too ne betel kee vedee se kiya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
योशिय्याह ने कहा, “जिस स्मारक को मैं देख रहा हूँ, वह क्या है” नगर के लोगों ने उससे कहा, “यह परमेश्वर के उस जन की कब्र है जो यहूदा से आया था। इस परमेश्वर के जन ने वह सब बताया था जो आपने बेतेल में वेदी के साथ किया। उसने ये बातें बहुत पहले बताई थीं।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब उसने पूछा, ‘यह समाधि, जो मैं देख रहा हूं, किसकी है?’ नगर के लोगों ने उसको बताया, ‘यह परमेश्वर के जन की कबर है। वह यहूदा प्रदेश से यहां आए थे। उन्होंने बेत-एल की वेदी के सम्बन्ध में वे ही बातें कहीं थीं, जो आपने अभी की हैं।’
Hindi Bible HHBD
तब उस ने पूछा, जो खम्भा मुझे दिखाई पड़ता है, वह क्या है? तब नगर के लोगों ने उस से कहा, वह परमेश्वर के उस भक्त जन की कबर है, जिस ने यहूदा से आकर इसी काम की चर्चा पुकारकर की जो तू ने बेतेल की वेदी से किया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उसने पूछा, “जो खम्भा मुझे दिखाई पड़ता है, वह क्या है?” तब नगर के लोगों ने उससे कहा, “वह परमेश्वर के उस भक्त जन की कबर है, जिसने यहूदा से आकर इसी काम की चर्चा पुकारकर की थी, जो तू ने बेतेल की वेदी से किया है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब राजा ने पूछा, “वह किसका स्मारक है, जो मैं इस समय देख रहा हूं?” लोगों ने राजा को बताया, “यह परमेश्वर के उन्हीं जनों की कब्र की गुफा है, जो यहूदिया से आए थे और आपने जो कुछ आज देवता बाल की वेदी के साथ किया है, उन्होंने उसकी भविष्यवाणी कर दी थी.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उसने पूछा, “जो खम्भा मुझे दिखाई पड़ता है, वह क्या है?” तब नगर के लोगों ने उससे कहा, “वह परमेश्वर के उस भक्त जन की कब्र है, जिसने यहूदा से आकर इसी काम की चर्चा पुकारकर की थी, जो तूने बेतेल की वेदी से किया है।”