2 Kings 23:18 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab us ne kaha, usako chhod do usakee haaddiyon ko koi n hattaae. tab unhon ne usakee haaddiyan us nabee kee haddiyon ke sang jo shaemaron se aya tha, rahane dee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
योशिय्याह ने कहा, “परमेश्वर के जन को अकेला छोड़ दो। उसकी हडिड्यों को मत हटाओ।” अत: उन्होंने हडिड्याँ छोड़ दीं, और साथ ही शोमरोन से आये परमेश्वर के जन की हडिड्याँ भी छोड़ दीं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: योशियाह ने कहा, ‘उसको वहीं रहने दो। कोई भी व्यक्‍ति उसकी अस्‍थियों को नहीं हटाएगा।’ इस प्रकार सेवकों ने उसकी अस्‍थियों को छोड़ दिया। यहूदा प्रदेश के इस नबी की अस्‍थियों के अतिरिक्‍त उन्‍होंने उस नबी की भी अस्‍थियां छोड़ दीं, जो सामरी प्रदेश से आया था।
Hindi Bible HHBD
तब उस ने कहा, उसको छोड़ दो; उसकी हडि्डयों को कोई न हटाए। तब उन्हों ने उसकी हडि्डयां उस नबी की हडि्डयों के संग जो शोमरोन से आया था, रहने दी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उसने कहा, “उसको छोड़ दो, उसकी हड्डियों को कोई न हटाए।” तब उन्होंने उसकी हड्डियाँ उस नबी की हड्डियों के संग जो शोमरोन से आया था, रहने दीं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
राजा ने आदेश दिया, “उसे ऐसा ही रहने दिया जाए. कोई भी उसकी अस्थियों को न हटाए.” तब उन्होंने उनकी अस्थियों को नहीं छुआ और उन्हें शमरिया के भविष्यद्वक्ता की अस्थियों के साथ ही रहने दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उसने कहा, “उसको छोड़ दो; उसकी हड्डियों को कोई न हटाए।” तब उन्होंने उसकी हड्डियाँ उस नबी की हड्डियों के संग जो सामरिया से आया था, रहने दीं।