2 Kings 23:19 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir unche sthan ke jitane bhpan shaemaron ke nagaron men the, jinako israaael ke rajaon ne banakar yahova ko ris dilai thee, un sabhon ko yoshaiyyah ne gira diya aur jaaisa jaaisa us ne betel men kiya tha, vaaisa vaaisa un se bhee kiya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
योशिय्याह ने शोमरोन नगर के सभी उच्च स्थानों के पूजागृह को भी नष्ट कर दिया। इस्राएल के राजाओं ने उन पूजागृहों को बनाया था और उसने यहोवा को बहुत क्रोधित किया था। योशिय्याह ने उन पूजागृहों को वैसे ही नष्ट किया जैसे उसने बेतेल के पूजा के स्थानों को नष्ट किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
योशियाह ने पहाड़ी शिखर की वेदियों के पूजागृह हटा दिए, जिनको इस्राएल प्रदेश के राजाओं ने सामरी नगरों में बनाए थे और जिनसे उन्होंने प्रभु की क्रोधाग्नि भड़काई थी। उसने उनके साथ भी वही किया, जो उसने बेत-एल में किया था।
Hindi Bible HHBD
फिर ऊंचे स्थान के जितने भपन शोमरोन के नगरों में थे, जिनको इस्राएल के राजाओं ने बनाकर यहोवा को रिस दिलाई थी, उन सभों को योशिरयाह ने गिरा दिया; और जैसा जैसा उस ने बेतेल में किया था, वैसा वैसा उन से भी किया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर ऊँचे स्थान के जितने भवन शोमरोन के नगरों में थे, जिनको इस्राएल के राजाओं ने बनाकर यहोवा को रिस दिलाई थी, उन सभों को योशिय्याह ने गिरा दिया, और जैसा जैसा उसने बेतेल में किया था, वैसा वैसा उनसे भी किया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
योशियाह ने शमरिया राज्य के नगरों में पूजा स्थलों के भवनों को गिरा दिया, जो इस्राएल के राजाओं द्वारा बनाए गए थे, जिनके कारण याहवेह का क्रोध भड़क उठा था. राजा ने उनके साथ वही किया, जो उसने बेथेल की वेदियों के साथ किया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर ऊँचे स्थान के जितने भवन सामरिया के नगरों में थे, जिनको इस्राएल के राजाओं ने बनाकर यहोवा को क्रोध दिलाया था, उन सभी को योशिय्याह ने गिरा दिया; और जैसा-जैसा उसने बेतेल में किया था, वैसा-वैसा उनसे भी किया।