2 Kings 23:21 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur raja ne saree praja ke logon ko agyaa dee, ki is vacha kee pustak men jo kuchh likha haai, usake anusar apane parameshvar yahova ke liye fasah ka parva mano.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब राजा योशिय्याह ने सभी लोगों को आदेश दिया। उसने कहा, “यहोवा, अपने परमेश्वर का फसह पर्व मनाओ। इसे उसी प्रकार मनाओ जैसा साक्षीपत्र की पुस्तक में लिखा है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
राजा योशियाह ने समस्त जनता को यह आदेश दिया, ‘जैसा इस विधान की पुस्तक में लिखा है, वैसा ही तुम अपने प्रभु परमेश्वर के सम्मान में पास्का का पर्व मनाओ।’
Hindi Bible HHBD
और राजा ने सारी प्रजा के लोगों को आज्ञा दी, कि इस वाचा की पुस्तक में जो कुछ लिखा है, उसके अनुसार अपने परमेश्वर यहोवा के लिये फसह का पर्व मानो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
राजा ने सारी प्रजा के लोगों को आज्ञा दी, “इस वाचा की पुस्तक में जो कुछ लिखा है, उसके अनुसार अपने परमेश्वर यहोवा के लिये फसह का पर्व मानो।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
राजा ने सभी लोगों को आदेश दिया, “जैसा वाचा की पुस्तक में लिखा है, याहवेह, अपने परमेश्वर के लिए फ़सह उत्सव मनाया जाए.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
राजा ने सारी प्रजा के लोगों को आज्ञा दी, “इस वाचा की पुस्तक में जो कुछ लिखा है, उसके अनुसार अपने परमेश्वर यहोवा के लिये फसह का पर्व मानो।”