2 Kings 23:22 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
nishchay aeesa fasah n to nyayiyon ke dinon men mana gaya tha jo israaael ka nyay karate the, aur n israaael va yahooda ke rajaon ke dinon men mana gaya tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
लोगों ने इस प्रकार फसह पर्व तब से नहीं मनाया था जब से इस्राएल पर न्यायाधीश शासन करते थे। इस्राएल के किसी राजा या यहूदा के किसी भी राजा ने कभी फसह पर्व का इतना बड़ा उत्सव नहीं मनाया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
शासकों के समय में, जिन्‍होंने इस्राएली कुलों पर शासन किया था, तथा इस्राएल प्रदेश और यहूदा प्रदेश के राजाओं के राज्‍य-काल में ऐसा पास्‍का पर्व नहीं मनाया गया था।
Hindi Bible HHBD
निश्चय ऐसा फसह न तो न्यायियों के दिनों में माना गया था जो इस्राएल का न्याय करते थे, और न इस्राएल वा यहूदा के राजाओं के दिनों में माना गया था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
निश्‍चय ऐसा फसह न तो न्यायियों के दिनों में माना गया था जो इस्राएल का न्याय करते थे, और न इस्राएल या यहूदा के राजाओं के दिनों में माना गया था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस्राएल पर न्यायियों के शासनकाल से या इस्राएल के राजाओं के शासनकाल से या यहूदिया के राजाओं के शासनकाल से अब तक फ़सह उत्सव मनाया ही नहीं गया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
निश्चय ऐसा फसह न तो न्यायियों के दिनों में माना गया था जो इस्राएल का न्याय करते थे, और न इस्राएल या यहूदा के राजाओं के दिनों में माना गया था।