2 Kings 23:24 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir ojhe, bootaasiddhivale, grahadevata, mooraten aur jitanee ghainaunee vastuen yahood desh aur yarooshalem men jahan kaheen dikhai padee, un sabhon ko yoshaiyyah ne us manasa se nash kiya, ki yyavastha kee jo baten us pustak men likhee theen jo hilaakiyyah yajak ko yahova ke bhvan men milee thee, unako vah pooree kare.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
योशिय्याह ने ओझाओं, भूतसिद्धकों, गृह—देवताओं, देवमूर्तियों और यहूदा तथा इस्राएल में जिन डरावनी चीज़ों की पूजा होती थी, सबको नष्ट कर दिया। योशिय्याह ने यह यहोवा के मन्दिर में याजक हिलकिय्याह को मिली पुस्तक में लिखे नियमों का पालन करने के लिये किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
योशियाह ने प्रेत-साधकों, जादू-टोना करने वालों, गृह-देवताओं और देवी-देवताओं की मूर्तियों को तथा उन सब घृणित वस्तुओं को हटा दिया, जो यहूदा प्रदेश और यरूशलेम में दिखाई देती थीं, ताकि वह उस पुस्तक में लिखी हुई व्यवस्था के वचनों को पूर्ण कर सके, जो पुरोहित हिल्कियाह ने प्रभु के भवन में पाई थी।
Hindi Bible HHBD
फिर ओझे, भूतसिध्दिवाले, गृहदेवता, मूरतें और जितनी घिनौनी वस्तुएं यहूद देश और यरूशलेम में जहां कहीं दिखाई पड़ीं, उन सभों को योशिरयाह ने उस मनसा से नाश किया, कि रयवस्था की जो बातें उस पुस्तक में लिखी थीं जो हिलकिरयाह याजक को यहोवा के भवन में मिली थी, उनको वह पूरी करे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर ओझे, भूतसिद्धिवाले, गृहदेवता, मूरतें और जितनी घिनौनी वस्तुएँ यहूदा देश और यरूशलेम में जहाँ कहीं दिखाई पड़ीं, उन सभों को योशिय्याह ने इस विचार से नष्ट किया, कि व्यवस्था की जो बातें उस पुस्तक में लिखी थीं जो हिलकिय्याह याजक को यहोवा के भवन में मिली थी, उनको वह पूरी करे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके अलावा, प्रेत-साधकों, टोन्हों, गृह-देवताओं, मूर्तियों और सारे यहूदिया राज्य और येरूशलेम की हर एक घृणित वस्तु को हटा दिया गया, कि राजा उस पुस्तक में लिखी विधियों की पुष्टि कर सके, जो पुस्तक पुरोहित हिलकियाह को याहवेह के भवन में मिली थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर ओझे, भूत-सिद्धिवाले, गृहदेवता, मूरतें और जितनी घिनौनी वस्तुएँ यहूदा देश और यरूशलेम में जहाँ कहीं दिखाई पड़ीं, उन सभी को योशिय्याह ने इस मनसा से नाश किया, कि व्यवस्था की जो बातें उस पुस्तक में लिखी थीं जो हिल्किय्याह याजक को यहोवा के भवन में मिली थी, उनको वह पूरी करे # ।