2 Kings 23:25 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur usake tuly n to us se paahile koi aeesa raja hua aur n usake bad aeesa koi raja utta, jo moosa kee pooree yyavastha ke anusar apane poorn man aur moorn praan aur poorn shaaktai se yahova kee or fira ho.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसके पहले योशिय्याह के समान कभी कोई राजा नहीं हुआ था। योशिय्याह यहोवा की ओर अपने पूरे हृदय, अपनी पूरी आत्मा और अपनी पूरी शक्ति से गया। योशिय्याह की तरह किसी राजा ने मूसा के सभी नियमों का अनुसरण नहीं किया था और उस समय से योशिय्याह की तरह का कोई अन्य राजा कभी नहीं हुआ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
योशियाह के पूर्व ऐसा कोई राजा नहीं हुआ था, जो योशियाह के समान सम्‍पूर्ण हृदय, सम्‍पूर्ण प्राण, और सम्‍पूर्ण शक्‍ति से मूसा की संपूर्ण व्‍यवस्‍था के अनुसार प्रभु की ओर लौटा। योशियाह के पश्‍चात् भी ऐसा राजा नहीं हुआ।
Hindi Bible HHBD
और उसके तुल्य न तो उस से पहिले कोई ऐसा राजा हुआ और न उसके बाद ऐसा कोई राजा उठा, जो मूसा की पूरी रयवस्था के अनुसार अपने पूर्ण मन और मूर्ण प्राण और पूर्ण शक्ति से यहोवा की ओर फिरा हो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसके तुल्य न तो उस से पहले कोई ऐसा राजा हुआ और न उसके बाद ऐसा कोई राजा उठा, जो मूसा की पूरी व्यवस्था के अनुसार अपने पूर्ण मन और पूर्ण प्राण और पूर्ण शक्‍ति से यहोवा की ओर फिरा हो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके पहले ऐसा कोई भी राजा न हुआ, जो मोशेह की व्यवस्था के अनुसार अपने पूरे हृदय, पूरे प्राण और पूरी सामर्थ्य से याहवेह की ओर फिरा हो; वैसे ही उसके बाद भी उसके बराबर और कोई राजा न हुआ.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसके तुल्य न तो उससे पहले कोई ऐसा राजा हुआ और न उसके बाद ऐसा कोई राजा उठा, जो मूसा की पूरी व्यवस्था के अनुसार अपने पूर्ण मन और पूर्ण प्राण और पूर्ण शक्ति से यहोवा की ओर फिरा हो।