2 Kings 23:31 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab yahoahaj rajy karane laga, tab vah teriras varsha ka tha, aur teen maheene tak yarooshalem men rajy karata raha aur usakee mata ka nam hamootal tha, jo libnavasee yirmayah kee bettee thee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोआहाज तेईस वर्ष का था, जब वह राजा बना। उसने यरूशलेम में तीन महीने शासन किया। उसकी माँ लिब्ना के यिर्मयाह की पुत्री हमूतल थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब यहोआहाज ने राज्य करना आरम्भ किया तब वह तेईस वर्ष का था। उसने राजधानी यरूशलेम में तीन महीने तक राज्य किया। उसकी मां का नाम हमूटल था। वह लिब्नाह नगर के यिर्मयाह की पुत्री थी।
Hindi Bible HHBD
जब यहोआहाज राज्य करने लगा, तब वह तेइ्रर्स वर्ष का था, और तीन महीने तक यरूशलेम में राज्य करता रहा; और उसकी माता का नाम हमूतल था, जो लिब्नावासी यिर्मयाह की बेटी थी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब यहोआहाज राज्य करने लगा, तब वह तेईस वर्ष का था, और तीन महीने तक यरूशलेम में राज्य करता रहा। उसकी माता का नाम हमूतल था, जो लिब्नावासी यिर्मयाह की बेटी थी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
शासन शुरू करते हुए यहोआहाज़ की उम्र तेईस साल थी. येरूशलेम में उसने तीन महीने शासन किया. उसकी माता का नाम हामुतल था. वह लिबनाहवासी येरेमियाह की पुत्री थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब यहोआहाज राज्य करने लगा, तब वह तेईस वर्ष का था, और तीन महीने तक यरूशलेम में राज्य करता रहा; उसकी माता का नाम हमूतल था, जो लिब्नावासी यिर्मयाह की बेटी थी।