2 Kings 23:33 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
usako firauna-nako ne hamat desh ke ribala nagar men bandha rakha, taki vah yarooshalem men rajy n karane paa, fir us ne desh par sau kikkar chandee aur kikkar bhr sona juramana kiya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फ़िरौन नको ने यहोआहाज को हमात प्रदेश में रिबला में कैद में रखा। अतः यहोआहाज यरूशलेम में शासन नहीं कर सका। फ़िरौन नको ने यहूदा को सात हज़ार पाँच सौ पौंड चाँदी और पचहत्तर पौंड सोना देने को विवश किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब वह यरूशलेम में राज्य कर रहा था, तब फरओ नको ने हमात क्षेत्र के रिब्लाह नगर में उसको बुलाया और वहां उसे बन्दी बना लिया। फरओ नको ने उसके देश पर जुर्माना किया कि वह नको को तीन हजार पांच सौ किलो चांदी और पैंतीस किलो सोना दे।
Hindi Bible HHBD
उसको फ़िरौन- नको ने हमात देश के रिबला नगर में बान्ध रखा, ताकि वह यरूशलेम में राज्य न करने पाए, फिर उस ने देश पर सौ किक्कार चान्दी और किक्कार भर सोना जुरमाना किया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसको फ़िरौन–नको ने हमात देश के रिबला नगर में बन्दी बना लिया, ताकि वह यरूशलेम में राज्य न करने पाए; फिर उसने देश पर सौ किक्कार चाँदी और किक्कार भर सोना जुरमाना किया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फ़रोह नेको ने उसे बंदी बनाकर हामाथ देश के रिबलाह नगर में रखा, कि वह येरूशलेम में शासन न कर सके. उसने राष्ट्र पर तीन टन, पांच क्विंटल चांदी और पैंतीस किलो सोने का जुर्माना लगा दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसको फ़िरौन-नको ने हमात देश के रिबला नगर में बन्दी बना लिया, ताकि वह यरूशलेम में राज्य न करने पाए, फिर उसने देश पर सौ किक्कार चाँदी और किक्कार भर सोना जुर्माना किया।