2 Kings 23:34 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab firauna-nako ne yoshaiyyah ke putra aelyakeem ko usake pita yoshaiyyah ke sthan par raja niyukt kiya, aur usaka nam badalakar yahoyakeem rakha aur yahoahaj ko le gaya. so yahoahaj misra men jakar vaheen mar gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फ़िरौन नको ने योशिय्याह के पुत्र एल्याकीम को नया राजा बनाया। एल्याकीम ने अपने पिता योशिय्याह का स्थान लिया। फ़िरौन—नको ने एल्याकीम का नाम बदलकर यहोयाकीम कर दिया और फ़िरौन—नको यहोआहाज को मिस्र ले गया। योहआहाज मिस्र में मरा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
राजा नको ने यहो-आहाज के भाई एलयाकीम को उसके पिता योशियाह के स्थान पर राजा बनाया। उसने एलयाकीम का नाम ‘यहोयाकीम’ रखा। वह यहोआहाज को मिस्र देश ले गया। यहोआहाज मिस्र देश गया, और वहां उसकी मृत्यु हो गई।
Hindi Bible HHBD
तब फिरौन- नको ने योशिरयाह के पुत्रा एल्याकीम को उसके पिता योशिरयाह के स्थान पर राजा नियुक्त किया, और उसका नाम बदलकर यहोयाकीम रखा; और यहोआहाज को ले गया। सो यहोआहाज मिस्र में जाकर वहीं मर गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब फ़िरौन–नको ने योशिय्याह के पुत्र एल्याकीम को उसके पिता योशिय्याह के स्थान पर राजा नियुक्त किया, और उसका नाम बदलकर यहोयाकीम रखा। परन्तु यहोआहाज को वह ले गया; और यहोआहाज मिस्र में जाकर वहीं मर गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फ़रोह नेको ने योशियाह के पुत्र एलियाकिम को उसके पिता योशियाह के स्थान पर शासक बना दिया, और उसका नाम बदलकर यहोइयाकिम रख दिया, मगर वह यहोआहाज़ को अपने साथ मिस्र ले गया, वहीं यहोआहाज़ की मृत्यु हो गई.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब फ़िरौन-नको ने योशिय्याह के पुत्र एलयाकीम को उसके पिता योशिय्याह के स्थान पर राजा नियुक्त किया, और उसका नाम बदलकर यहोयाकीम रखा; परन्तु यहोआहाज को वह ले गया। और यहोआहाज मिस्र में जाकर वहीं मर गया।