2 Kings 23:35 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yahoyakeem ne firaun ko vah chandee aur sona to diya parantu desh par isaliye kar lagaya ki firaun kee agyaa ke anusar use de sake, arthata desh ke sab logon se jitana jis par lagan laga, utanee chandee aur sona us se firauna-nako ko dene ke liye le liya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोयाकीम ने फ़िरौन को सोना और चाँदी दिया। किन्तु यहोयाकीम ने साधारण जनता से कर वसूले और उस धन का उपयोग फ़िरौन—नको को देने में किया। अतः हर व्यक्ति ने चाँदी और सोने का अपने हिस्से का भुगतान किया और राजा यहोयाकीम ने फ़िरौन को वह धन दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यहोयाकीम ने फरओ को सोना-चांदी दिया। उसने, फरओ के आदेश के अनुसार, जुर्माना भरने के लिए जनता पर कर लगाया। वह फरओ नको को देने के लिए प्रत्‍येक व्यक्‍ति से उसकी आमदनी के अनुसार कर के रूप में सोना-चांदी लेता था।
Hindi Bible HHBD
यहोयाकीम ने फ़िरौन को वह चान्दी और सोना तो दिया परन्तु देश पर इसलिये कर लगाया कि फ़िरौन की अज्ञा के अनुसार उसे दे सके, अर्थात् देश के सब लोगों से जितना जिस पर लगान लगा, उतनी चान्दी और सोना उस से फ़िरौन- नको को देने के लिये ले लिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोयाकीम ने फ़िरौन को वह चाँदी और सोना तो दिया परन्तु देश पर इसलिये कर लगाया कि फ़िरौन की आज्ञा के अनुसार उसे दे सके, अर्थात् देश के सब लोगों से जितना जिस पर लगान लगा, उतनी चाँदी और सोना उससे फ़िरौन–नको को देने के लिये ले लिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यहोइयाकिम ने फ़रोह नेको को सोना और चांदी उपहार में तो दिए, मगर इसके लिए उसने देश पर कर लगा दिया, कि फ़रोह के आदेश के अनुसार उसे वह धनराशि चुकाए. इसलिये वह अपने ही आंकलन के आधार पर प्रजा से ज़बरदस्ती सोना और चांदी लेने लगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोयाकीम ने फ़िरौन को वह चाँदी और सोना तो दिया परन्तु देश पर इसलिए कर लगाया कि फ़िरौन की आज्ञा के अनुसार उसे दे सके, अर्थात् देश के सब लोगों से जितना जिस पर लगान लगा, उतनी चाँदी और सोना उससे फ़िरौन-नको को देने के लिये ले लिया।