2 Kings 24:1 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
usake dinon men babel ke raja nabookadanessar ne chaddhai kee aur yahoyakeem teen varsha tak usake adhaeen raha tab us ne fir kar us se balava kiya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोयाकीम के समय में बाबेल का राजा नबूकदनेस्सर यहूदा देश में आया। यहोयाकीम ने नबूकदनेस्सर की सेवा तीन वर्ष तक की। तब यहोयाकीम नबूकदनेस्सर के विरुद्ध हो गया और उसके शासन से स्वतन्त्र हो गया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यहोयाकीम के राज्य-काल में बेबीलोन के राजा नबूकद-नेस्सर ने उस पर आक्रमण किया। फलत: वह तीन वर्ष तक उसके अधीन रहा। तत्पश्चात् उसने उससे सम्बन्ध-विच्छेद कर लिया और उससे विद्रोह कर दिया।
Hindi Bible HHBD
उसके दिनों में बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर ने चढाई की और यहोयाकीम तीन वर्ष तक उसके अधीन रहा; तब उस ने फिर कर उस से बलवा किया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसके दिनों में बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्सर ने चढ़ाई की और यहोयाकीम तीन वर्ष तक उसके अधीन रहा, तब उसने फिरकर उससे विद्रोह किया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यहोइयाकिम के शासनकाल में बाबेल के राजा नबूकदनेज्ज़र ने देश पर हमला किया. फलस्वरूप उसे तीन साल तक नबूकदनेज्ज़र के अधीन रहना पड़ा. इसके बाद उसने नबूकदनेज्ज़र के विरुद्ध विद्रोह कर दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसके दिनों में बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर # ने चढ़ाई की और यहोयाकीम तीन वर्ष तक उसके अधीन रहा; तब उसने फिरकर उससे विद्रोह किया।