2 Kings 24:14 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir vah poore yarooshalem ko arthata sab haakimon aur sab dhanavanon ko jo milakar das hajar the, aur sab kareegaron aur loharon ko bandhaua karake le gaya, yahan tak ki sadhaaran logon men se kangalon ko chhod aur koi n rah gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
नबूकदनेस्सर ने यरूशलेम के सभी लोगों को बन्दी बनाया। उसने सभी प्रमुखों और अन्य धनी लोगों को बन्दी बना लिया। उसने दस हज़ार लोगों को पकड़ा और उन्हें बन्दी बनाया। नबूकदनेस्सर ने सभी कुशल मजदूरों और कारीगरों को ले लिया। कोई व्यक्ति, साधारण लोगों में सबसे गरीब के अतिरिक्त, नहीं छोड़ा गया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
बेबीलोन का राजा यरूशलेम के सब निवासियों, राजकुमारों और महाबली सैनिकों को बन्‍दी बनाकर ले गया। ये संख्‍या में कुल दस हजार बन्‍दी थे। इनमें कारीगर और लोहार भी थे। नगर में दीन-दरिद्रों को छोड़ और कोई नहीं बचा!
Hindi Bible HHBD
फिर वह पूरे यरूशलेम को अर्थात् सब हाकिमों और सब धनवानों को जो मिलकर दस हजार थे, और सब कारीगरों और लोहारों को बन्धुआ करके ले गया, यहां तक कि साधारण लोगों में से कंगालों को छोड़ और कोई न रह गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर वह पूरे यरूशलेम को अर्थात् सब हाकिमों और सब धनवानों को जो मिलकर दस हज़ार थे, और सब कारीगरों और लोहारों को बन्दी बना कर ले गया, यहाँ तक कि साधारण लोगों में से कंगालों को छोड़ और कोई न रह गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह अपने साथ सारे येरूशलेम, सारे अधिकारियों, सारे वीर योद्धाओं, सारे शिल्पियों और धातु शिल्पियों को अपने साथ बंधुआई में ले गया—कुल दस हज़ार बंदियों को. वहां कोई भी बचा न रह गया; सिवाय देश के कंगाल नागरिकों के.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर वह पूरे यरूशलेम को अर्थात् सब हाकिमों और सब धनवानों को जो मिलकर दस हजार थे, और सब कारीगरों और लोहारों को बन्दी बनाकर ले गया, यहाँ तक कि साधारण लोगों में से कंगालों को छोड़ और कोई न रह गया।