2 Kings 24:16 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur sab dhanavan jo sat hajar the, aur kareegar aur lohar jo milakar aek hajar the, aur ve sab veer aur yuddh ke yogy the, unhen babel ka raja bandhaua karake babel ko le gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बाबेल का राजा सारे सात हज़ार सैनिक और एक हज़ार कुशल मजदूर और कारीगर भी ले गया। ये सभी व्यक्ति प्रशिक्षित सैनिक थे और युद्ध में लड़ सकते थे। बाबेल का राजा उन्हें बन्दी के रूप में बाबेल ले गया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
बेबीलोन का राजा बन्‍दियों को बेबीलोन में लाया। बन्‍दियों में सात हजार शक्‍तिशाली सैनिक, एक हजार कारीगर और लोहार थे। ये सब बलवान और युद्ध के सर्वथा योग्‍य थे।
Hindi Bible HHBD
और सब धनवान जो सात हजार थे, और कारीगर और लोहार जो मिलकर एक हजार थे, और वे सब वीर और युठ्ठ के योग्य थे, उन्हें बाबेल का राजा बन्धुआ करके बाबेल को ले गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
सब धनवान जो सात हज़ार थे, और कारीगर और लोहार जो मिलकर एक हज़ार थे, और वे सब वीर और युद्ध के योग्य थे, उन्हें बेबीलोन का राजा बन्दी बना कर बेबीलोन को ले गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सभी सात हज़ार वीर योद्धा, एक हज़ार शिल्पी और धातु शिल्पी, जो सभी युद्ध के लिए सक्षम थे. जिन्हें बाबेल का राजा बंधुआई में बाबेल ले आया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और सब धनवान जो सात हजार थे, और कारीगर और लोहार जो मिलकर एक हजार थे, और वे सब वीर और युद्ध के योग्य थे, उन्हें बाबेल का राजा बन्दी बनाकर बाबेल को ले गया।