2 Kings 24:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab yahava ne usake viruddh aur yahooda ko nash karane ke liye kasadiyo, araamiyo, moaabiyon aur ammoniyon ke dal bheje, yah yahova ke us vachan ke anusar hua, jo us ne apane das bhvishyadvktaon ke dara kaha tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा ने कसदियों, अरामियों, मोआबियों और अम्मोनियों के दलों को यहोयाकीम के विरुद्ध लड़ने के लिये भेजा। यहोवा ने उन दलों को यहूदा को नष्ट करने के लिये भेजा। यह वैसा ही हुआ जैसा यहोवा ने कहा था। यहोवा ने अपने सेवक नबियों का उपयोग वह कहने के लिये किया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु ने अपने वचन के अनुसार, जो उसने अपने सेवक नबियों के मुख से कहा था, यहोयाकीम के विरुद्ध तथा यहूदा प्रदेश को नष्ट करने के लिए कसदी, सीरियाई, मोआबी और अम्मोनी जाति के लुटेरों को भेजा।
Hindi Bible HHBD
तब यहावा ने उसके विरूद्ध और यहूदा को नाश करने के लिये कसदियों, अरामियों, मोआबियों और अम्मोनियों के दल भेजे, यह यहोवा के उस वचन के अनुसार हुआ, जो उस ने अपने दास भविष्यद्वक्ताओं के द्वारा कहा था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब यहोवा ने उसके विरुद्ध और यहूदा को नष्ट करने के लिये कसदियों, अरामियों, मोआबियों और अम्मोनियों के दल भेजे, यह यहोवा के उस वचन के अनुसार हुआ, जो उसने अपने दास भविष्यद्वक्ताओं के द्वारा कहा था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह ने उसके विरुद्ध कादी, अश्शूर, मोआबी और अम्मोनी लुटेरे दल भेज दिए, कि ये दल यहूदिया को नष्ट कर दें. यह याहवेह की उस भविष्यवाणी के अनुसार हुआ जो याहवेह ने अपने सेवकों, भविष्यवक्ताओं द्वारा की थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब यहोवा ने उसके विरुद्ध और यहूदा को नाश करने के लिये कसदियों, अरामियों, मोआबियों और अम्मोनियों के दल भेजे, यह यहोवा के उस वचन के अनुसार हुआ, जो उसने अपने दास भविष्यद्वक्ताओं के द्वारा कहा था।