2 Kings 25:1 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur sidaakiyyah ne babel ke raja se balava kiya. usake rajy ke nauven varsha ke dasaven maheene ke dasaven din ko babel ke raja nabookadanessar ne apanee pooree sena lekar yarooshalem par chaddhai kee, aur usake pas chhavanee karake usake charon or kott banaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अतः बाबेल का राजा नबूकदनेस्सर अपनी सारी सेना के साथ यरूशलेम के विरूद्ध युद्ध करने आया। सिदकिय्याह के राज्य के नौवें वर्ष के दसवें महीने के दसवें दिन यह घटित हुआ। नबूकदेनस्सर ने यरूशलेम के चारों ओर डेरा डाला। उसने यह कार्य यरूशलेम के लोगों को बाहर से भीतर, और भीतर से बाहर आने जाने से रोकने के लिये किया। तब उन्होंने यरूशलेम के चारों ओर मिट्टी की दीवार खड़ी की।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सिदकियाह ने बेबीलोन के राजा के विरुद्ध विद्रोह कर दिया। उसके राज्‍यकाल के नौवें वर्ष के दसवें महीने के दसवें दिन बेबीलोन के राजा नबूकद-नेस्‍सर ने अपनी सम्‍पूर्ण सेना के साथ यरूशलेम नगर पर चढ़ाई कर दी, और उसको घेर लिया। नबूकद-नेस्‍सर के सैनिकों ने नगर के चारों ओर पहरा देने के लिए मीनार बनाई।
Hindi Bible HHBD
और सिदकिरयाह ने बाबेल के राजा से बलवा किया। उसके राज्य के नौवें वर्ष के दसवें महीने के दसवें दिन को बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर ने अपनी पूरी सेना लेकर यरूशलेम पर चढ़ाई की, और उसके पास छावनी करके उसके चारों ओर कोट बनाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
सिदकिय्याह ने बेबीलोन के राजा से बलवा किया। उसके राज्य के नौवें वर्ष के दसवें महीने के दसवें दिन को बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्सर ने अपनी पूरी सेना लेकर यरूशलेम पर चढ़ाई की, और उसको घेर लिया और उसके चारों ओर परकोटा बनाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
राजा सीदकियाहू के शासन के नवें साल के दसवें महीने के दसवें दिन, बाबेल के राजा नबूकदनेज्ज़र ने अपनी सारी सेना के साथ आकर येरूशलेम को घेर लिया, उसके आस-पास छावनी ड़ाल दी और इसके चारों ओर घेराबंदी की दीवार बना ली.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
सिदकिय्याह ने बाबेल के राजा से बलवा किया। उसके राज्य के नौवें वर्ष के दसवें महीने के दसवें दिन को बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर ने अपनी पूरी सेना लेकर यरूशलेम पर चढ़ाई की, और उसको घेर लिया और उसके चारों ओर पटकोटा बनाए।